
आरा। बिहार के आरा में आज सुबह अपराधियों ने क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की कर दी। मृतक का नाम राम कुमार सिंह है। वे कस्टम विभाग के रिटायर्ड अफसर भी थे। उन्हें नवादा थाना इलाके के जैन कॉलेज के नजदीक अपराधियों ने घेर कर तब गोलियां मारीं जब वो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। शहर के अति व्यस्ततम इलाका नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज गेट के समीप का बताया जा रहा है। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रामकुमार सिंह को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। अपराधी उनकी मौत तय करना चाहते थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें एक के बाद एक 6 गोलियां मारी गईं। राम कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



एक बाइक पर आए थे तीन अपराधी : बताया जा रहा है की मोटरसाइकिल पर सवार 3 अपराधी हेमलमेट पहन कर आए थे। हत्यारों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया था। रामकुमार सिंह अपने घर का शटर खोल मॉर्निंग वॉक के लिए निकल ही रहे थे कि अपराधियों ने उन्हें वहीं घेर लिया। बताया तो ये भी जा रहा है कि हत्यारों ने उन्हें 6 से ज्यादा गोलियां मारी हैं। गोलियां लगते ही राम कुमार सिंह जमीन पर गिर पड़े और थोड़ी ही देर में उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया।
हत्या से इलाके में आक्रोश : इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई, क्योंकि सुबह का वक्त था और सभी लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले हुए थे। स्थानीय लोगों ने राम कुमार सिंह की हत्या की खबर नवादा थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाने से पुलिस की बड़ी टीम मौके पर पहुंच गई। इस वारदात से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि मृतक रामकुमार सिंह रिटायर होने के बाद सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे और क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष के रूप में काम भी कर रहे थे। उनकी हत्या किस वजह से की गई। पुलिस इसीकी पड़ताल कर रही है।

