Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा

    October 14, 2026

    धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल

    October 14, 2026

    रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा
    • धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल
    • रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
    • वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान
    • रांची के पिस्का मोड़ स्थित मालती अपार्टमेंट में पुलिस का छापा, 11 साइबर ठग गिरफ्तार और 50 मपेबाइल बरामद
    • भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा
    • 43 हजार सहियाओं को मिलेगा दुर्गा पूजा तोहफा, छह महीने की बकाया राशि एक साथ मिलेगी
    • मां के श्राद्धकर्म के बीच जनसेवा की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं हेमंत सोरेन,नेमरा में खुद लिया व्यवस्थाओं का जायजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट
    Blog

    रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट

    News MaatiBy News MaatiOctober 14, 2026Updated:October 14, 2026No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बुधवार से शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगेगी। वहीं बुधवार को भारतीय नवयुवक संघ, बकरी बाजार, जिला स्कूल स्थित श्री रामलला पूजा समिति, ओसीसी क्लब बंगला स्कूल, रांची रेलवे स्टेशन, अपर बाजार स्थित ज्योति संगम, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मोरहाबादी स्थित गीतांजलि क्लब और राजस्थान मित्र मंडल के पंडालों के पट खुलेंगे। इन पंडालों को अलग-अलग थीम पर आकर्षक रूप दिया गया है। कहीं दक्षिण भारतीय मंदिरों की वास्तुकला की झलक दिखेगी, तो कहीं हस्तनिर्मित कलाकृतियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी।

    भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूजा समितियों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई पंडालों में शौचालय की व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग कतार बनाई गई है। वहीं, कुछ पंडालों में दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इधर, हरमू स्थित पंच मंदिर और अरगोड़ा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति के पंडालों के पट गुरुवार को खोले जाएंगे।

    ओसीसी क्लब में कैलाश धाम की होगी अनुभूति
    बंगला स्कूल लेन स्थित ओसीसी क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार श्रद्धालुओं को शिला कैलाश थीम पर आधारित भव्य संरचना देखने को मिलेगी। पंडाल में प्रवेश करते ही कैलाश धाम जैसा आध्यात्मिक वातावरण महसूस होगा। शिलाखंडों को काटने और तराशने की प्राचीन भारतीय परंपरा को आधुनिक तकनीक और कलात्मकता के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।

    मंदिरों और मूर्तियों की शिल्पकला को पंडाल में जीवंत रूप देने का प्रयास किया गया है। इसके निर्माण में करीब पांच टन लोहे का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंडाल तैयार करने में लगभग 42 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    जिला स्कूल में दिखेगा बनारस के सर्वेश मंदिर का प्रारूप
    जिला स्कूल परिसर में श्री राम लला पूजा समिति की ओर से इस बार बनारस के सर्वेश मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह रांची के चर्चित पूजा पंडालों में शामिल है। पंडाल के निर्माण पर करीब एक करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

    यहां प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को विभिन्न आध्यात्मिक मूर्तियों के दर्शन होंगे। रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा पंडाल की भव्यता बढ़ाएगी। इसके साथ ही मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगी। मंदिर की शैली और रोशनी के संयोजन से श्रद्धालुओं को विशेष धार्मिक वातावरण का अनुभव कराने की तैयारी है।

    बकरी बाजार में दिखेगा बृहदेश्वर मंदिर

    बकरी बाजार का दुर्गा पूजा पंडाल इस बार तमिलनाडु के तंजावुर स्थित प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर के प्रारूप पर तैयार किया जा रहा है। पंडाल का करीब 90 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। लगभग 1.25 करोड़ रुपये की लागत वाला यह शहर के सबसे महंगे पूजा पंडालों में शामिल है। इसकी चौड़ाई 120 फीट और ऊंचाई 100 फीट रखी गई है। यहां मां दुर्गा की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जबकि 17 फीट ऊंचे नंदी का भी निर्माण किया जा रहा है। मंदिर जैसी भव्य संरचना श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण होगी। पंडाल का उद्घाटन 14 अक्टूबर को किया जाएगा।

    मेन रोड में मां दुर्गा के साथ श्रीकृष्ण के भी होंगे दर्शन
    मेन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पंडाल में श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के भी दर्शन होंगे। धार्मिक और स्थापत्य कला को ध्यान में रखकर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने से पहले ही इसकी चर्चा शुरू हो गई है। मेन रोड में होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

    रेलवे स्टेशन पर भगवान विष्णु का वामन अवतार
    रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस बार भगवान विष्णु के वामन अवतार पर आधारित पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे पंडाल में 20 फीट ऊंचे वामन अवतार को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल में राजा महाबली और भगवान वामन से जुड़े तीन पग भूमि मांगने के प्रसंग को दर्शाया जाएगा। श्रद्धालुओं को पाताल लोक की झलक भी देखने को मिलेगी। नाव के ऊपर 10-10 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि मुख्य प्रवेश द्वार छतरी के आकार का होगा। धार्मिक प्रसंग को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करने की तैयारी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा

    October 14, 2026

    भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 की मौत, वैशाली में हादसा

    October 13, 2026

    43 हजार सहियाओं को मिलेगा दुर्गा पूजा तोहफा, छह महीने की बकाया राशि एक साथ मिलेगी

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,443

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,135

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा

    By News MaatiOctober 14, 20269

    रांची । दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रांची…

    धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल

    October 14, 2026

    रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट

    October 14, 2026

    वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

    October 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में 16 अक्टूबर से दुर्गा पूजा पर मुफ्त सिटी बस सेवा, जानें किन 5 रूटों पर मिलेगा फायदा

    October 14, 2026

    धनबाद के कपड़ा कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का शूटर मुठभेड़ में घायल

    October 14, 2026

    रांची में आज से खुलेंगे प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट

    October 14, 2026

    वैशाली के राघोपुर में नाव डूबी, 13 बच्चों की मौत और सीएम ने किया आर्थिक मदद का एलान

    October 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.