Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल

    October 8, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन

    October 8, 2026

    बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल
    • वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन
    • बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन
    • बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
    • गलत कामों को बंद करके रहूंगा, मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने किया बड़ा ऐलान
    • जीएसटी काउंसिल का बड़ा फैसला, टैक्स अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म; मुकदमे की सीमा भी बढ़ी
    • BIT मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, मुख्य अतिथि होंगे डॉ. अजीत मोहंती
    • चतरा में एसडीओ कार्यालय का सहायक प्रशासी अधिकारी 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद
    Blog

    बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद

    News MaatiBy News MaatiOctober 8, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद

    पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को योजना एवं विकास विभाग के मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापामारी की जिसमें 52 लाख से अधिक कैश बरामद हुआ है। यह सभी नोट 500-500 की गड्डी बनाकर रखे थे जिसे गिनने के लिए मशीन मंगाई गई।
    ईओयू की टीम ने सुबह-सुबह मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना के ठिकानों पर तलाशी ली। इसमें मुजफ्फरपुर के नया टोला के राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट से 50 लाख 50 हजार नकद बरामद किया गया।

    वहीं, मुंगेर के बेलन बाजार के किराये के आवास से एक लाख 70 हजार नकद, 30 लाख मूल्य के गहने, हुंडई आइ-10 स्पोट्र्स कार, मोटरसाइकिल बरामद किया गया। भागलपुर के तिलकामांझी में पैतृक आवास से जमीन खरीद किए जाने से संबंधित दस्तावेज और पांच लाख मूल्य की ज्वेलरी खरीद से संबंधित रसीद बरामद की गई है।

    इसके अलावा चार खातों में 17 लाख 15 हजार की राशि जमा मिली है, जिसे ईओयू ने फ्रीज करा दिया है। तलाशी में आदित्य बिराला और जीवन बीमा में निवेश से संबंधित कागजात, विभिन्न बैंकों के पासबुक, चेकबुक आदि भी बरामद किए गए हैं। ईओयू ने प्राथमिक जांच में इंजीनियर नारद कुमार दास के विरुद्ध 83 लाख 53 हजार रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का कांड दर्ज करते हुए छापामारी की थी मगर तलाशी के दौरान मिली चल-अचल संपत्ति के बाद इसमें बड़ी वृद्धि होने की संभावना है।

    डेढ़ करोड़ की रूपसपुर की जमीन 50 लाख में खरीदी: ईओयू के अनुसार, इंजीनियर नारद ने इसी साल अपनी सास बीना विद्यार्थी के नाम पर पटना के रूपसपुर थाना अंतर्गत कुसुमपुरम मोहल्ले में चारदीवारी की हुई 3.9 डिसमिल जमीन 50 लाख रुपये में खरीदी है। इस जमीन का सरकारी मूल्य 68 लाख 41 हजार रुपये है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। ईओयू को जांच में पता चला है कि इस जमीन खरीद में कई स्तर पर लेयरिंग करते हुए अभियुक्त की पत्नी के खाते से राशि ट्रांसफर की गई है।

    2014 में बने थे सहायक अभियंता : नारद कुमार दास ने वर्ष 2014 में जल संसाधन विभाग, पटना में सहायक अभियंता के रूप में योगदान किया था। वह मूल रूप से भागलपुर के तिलकामांझी थाना अंतर्गत हुनमान पथ के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह योजना एवं विकास विभाग में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल, मुंगेर में कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं। ईओयू ने नारद के विरुद्ध दर्ज कांड और कार्रवाई से उनके पैतृक जल संसाधन विभाग को अवगत करा दिया है। नारद के सुसर सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।

    इन ठिकानों पर हुई छापामारी: भागलपुर के तिलकामांझी में हनुमान पथ के पैतृक आवास। मुंगेर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत बेलन बाजार, बंगाली टोला के किराये के आवास। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल मुंगेर का सरकारी कार्यालय। मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर के नया टोला में राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 2 एफ। पटना के रूपसपुर थाना अंतर्गत कुसुमपुर मुहल्ला।

    दस दिन पहले पटना के अफसर दंपती के पास मिले थे 80 लाख नकद: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दस दिन पहले पटना के अफसर दंपती के ठिकानों पर छापामारी कर करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किया था। पटना के एडीएम (आपूर्ति) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के पटना और बेगूसराय के ठिकानों पर छापामारी की गई थी। इसमें पटना के रूपसपुर में कश्यप ग्रीन सिटी के फ्लैट से 70 लाख से अधिक जबकि बेगूसराय के आवास से नौ लाख से अधिक नकद बरामद किया गया था। इसके अलावा 50 लाख से अधिक के गहने भी बरामद हुए थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल

    October 8, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन

    October 8, 2026

    बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,440

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,130

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल

    By News MaatiOctober 8, 20263

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के…

    वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन

    October 8, 2026

    बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन

    October 8, 2026

    बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड डीजीपी नियुक्ति नियमों पर उठाए सवाल

    October 8, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार की पत्नी का निधन

    October 8, 2026

    बाबा और मां के बिना मुझे काटने दौड़ेगा नेमरा : हेमंत साेरेन

    October 8, 2026

    बिहार में EOU के हत्थे चढ़ा ‘धनकुबेर’ इंजीनियर, सास के नाम करोड़ों की जमीन, 52 लाख कैश बरामद

    October 8, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.