Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष

    October 6, 2026

    विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया

    October 6, 2026

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण, ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान शुरू

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष
    • विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
    • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण, ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान शुरू
    • झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान छह हजार पुलिस जवान और पांच हजार होमगार्ड होंगे तैनात
    • रांची समेत कई इलाकों में बारिश से गिरा तापमान, 9 अक्टूबर तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट
    • हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, बतौर खिलाड़ी जारी रखेंगी सफर
    • राज्यसभा की ‘तीन’ से ‘403’ तक पहुंची सपा की नजर, अखिलेश के पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल; राजभर ने कसा तंज
    • रेजीनगर उपचुनाव में हंगामा: पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ने के बाद हुमायूं कबीर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया
    Blog

    विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया

    News MaatiBy News MaatiOctober 6, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के अनुमान से प्रतिशत 0.5 अंक ज्यादा है । विश्व बैंक ने अप्रैल में जारी अपने पिछले अनुमान में चालू वित्त वर्ष में वृद्धि 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। विश्व बैंक की मंगलवार को भारतीय अर्थव्यवस्था पर जारी नये अद्यतन अनुमान – ‘ इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग और बेहतर निर्यात से देश की आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिल रहा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ” भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।” अद्यतन अनुमान में कहा गया है कि भारत की मध्यम अवधि की आर्थिक संभावनाएं मजबूत हैं। हालांकि, बाहरी जोखिम बढ़े हुए हैं। इनमें वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि, अल नीनो ( गर्मी और सूखे की परिस्थिति) और शेयर बाजार में गिरावट से जुड़े जोखिम शामिल हैं, जिनसे पूंजी प्रवाह में अस्थिरता पैदा हो सकती है।

    रिपोर्ट का विशेष विषय है “भारत और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई): विकास के अवसर का लाभ उठाना” है और भारत की इस मामले में बुनियादी परिस्थितियां मजबूत हैं। इसी संदर्भ में देश में तकनीकी कार्यबल की बड़ी फौज, वैश्विक स्तर पर एकीकृत सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र और डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा शामिल हैं।

    विश्व बैंक के अधिकारियों ने कहा, “भारतीय फर्में एआई को अपनाने के मामले में अमेरिका और चीन की तुलना में अभी काफी पीछे हैं पर अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच भारत काफी आगे है। भारत में अभी तीन चौथाई फर्में एआई की लागत लाभ को लेकर निर्णय नहीं कर पा रही है।” अधिकारियों ने कहा कि एआई का लाभ हासिल करने के लिए तकनीक में भरोसा, उद्योगों के लिए कारोबार की परिस्थितियों को आसान बनाने के लिए बुनियादी सुधारों तथा कौशल विकास महत्वपूर्ण होगा।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में निजी क्षेत्र का एआई निवेश 2024 में 1.2 अरब डॉलर से तीन गुना बढ़कर 2025 में 4.1 अरब डॉलर हो गया। इसी अवधि में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) में काम करने वाले पेशेवरों की संख्या भी 2024 में 19 लाख से बढ़कर 2025 में 23.6 लाख हो गई। रिपोर्ट यह स्वीकार किया गया है एआई के दीर्घकालिक आर्थिक और श्रम बाजार संबंधी प्रभाव अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।

    रिपोर्ट में एआई को सक्षम बनाने वाले बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कारोबारी माहौल में सुधार के लिए व्यापक नीतिगत कदम उठाने की सिफारिश की गयी है। साथ ही, एआई तक पहुंच को व्यापक बनाने और श्रमबल की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है, ताकि एआई के लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच सकें। इंडिया डेवलपमेंट अपडेट, विश्व बैंक समूह की दक्षिण एशिया आर्थिक अपडेट के साथ जुड़ी रिपोर्ट है।

    नवीनतम अनुमानों में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्था की वृद्धि 2026 में 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जिससे यह दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला क्षेत्र बना रहेगा। इसमें मुख्य योगदान क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत का है। रिपोर्ट में भारत के लिए विश्व बैंक के कार्यवाहक निदेशक पॉल प्रोसी के हवाले से कहा गया है, “भारत एआई के लिए तैयारियों के मामले में उभरते बाजारों में शीर्ष 10 अग्रणी देशों में शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष

    October 6, 2026

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण, ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान शुरू

    October 6, 2026

    झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान छह हजार पुलिस जवान और पांच हजार होमगार्ड होंगे तैनात

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,440

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,129

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026849
    Don't Miss
    Blog

    छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष

    By News MaatiOctober 6, 20262

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ‘लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कोष’ (एसजीएफ) बनाएगी। इसे सरकार विभिन्न…

    विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया

    October 6, 2026

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण, ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान शुरू

    October 6, 2026

    झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान छह हजार पुलिस जवान और पांच हजार होमगार्ड होंगे तैनात

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    छोटे-मंझोले उद्योगों को आसानी से मिलेगी पूंजी, सरकार बनाएगी विकास कोष

    October 6, 2026

    विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.1% किया

    October 6, 2026

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण, ‘रोहतास जल संजीवनी’ अभियान शुरू

    October 6, 2026

    झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान छह हजार पुलिस जवान और पांच हजार होमगार्ड होंगे तैनात

    October 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.