Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देश का हर नौजवान ‘सच की हुंकार’ के साथ, वडोदरा में पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश

    September 8, 2026

    विकास देख नाराज फूफा फिर चिल्लाएंगे, मोदी ने कांग्रेस पर किया अटैक

    September 8, 2026

    गुवा गोलीकांड की 46वीं बरसी : अस्पतालों में निहत्थे घायलों पर बरसी थीं गोलियां

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देश का हर नौजवान ‘सच की हुंकार’ के साथ, वडोदरा में पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश
    • विकास देख नाराज फूफा फिर चिल्लाएंगे, मोदी ने कांग्रेस पर किया अटैक
    • गुवा गोलीकांड की 46वीं बरसी : अस्पतालों में निहत्थे घायलों पर बरसी थीं गोलियां
    • JSSC CGL पेपर लीक मामला: पटना का दलाल गिरफ्तार, मिथिलेश सिंह सिंडिकेट से जुड़ा था राजन
    • जेएसएससी सीजीएल के 284 अभ्यर्थियों को राहत, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
    • हाई कोर्ट ने सिविल जज परीक्षा रद्द करने पर रोक से किया इनकार, सरकार और JPSC से मांगा जवाब
    • महिला के घर में घुसना और कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला
    • अपहरण की सूचना के डेढ़ घंटे बाद विधायक पुत्र सकुशल बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » गुवा गोलीकांड की 46वीं बरसी : अस्पतालों में निहत्थे घायलों पर बरसी थीं गोलियां
    Jharkhand

    गुवा गोलीकांड की 46वीं बरसी : अस्पतालों में निहत्थे घायलों पर बरसी थीं गोलियां

    News MaatiBy News MaatiSeptember 8, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासाः झारखंड के पश्चिम सिंहभूम की पहाड़ियों और लौह अयस्क की लाल मिट्टी के बीच बसा गुवा कस्बा आज भी 8 सितंबर आते ही 46 साल पीछे लौट जाता है। जंगलों से घिरे इस छोटे से खनन कस्बे में 1980 की उस सुबह हजारों आदिवासी जल, जंगल, जमीन और रोजगार के अधिकार की मांग लेकर जुटे थे। हाथों में तीर-धनुष थे और मन में अपनी जमीन, आजीविका और पहचान बचाने की चिंता। लेकिन दिन ढलते-ढलते गुवा स्वतंत्र भारत के इतिहास की उन दर्दनाक घटनाओं में दर्ज हो चुका था, जिसकी भयावह स्मृति आज भी झारखंड के सामूहिक मानस में जिंदा है।

    खदानों में रोजगार और अधिकार से जुड़े सवालों को लेकर था असंतोष : गुवा की लाल मिट्टी ने उस दिन पुलिस की गोलियों से 10 आदिवासियों का खून देखा था। 1970 और 80 के दशक में तत्कालीन बिहार का कोल्हान क्षेत्र आक्रोश की आग में सुलग रहा था। वन विभाग की ओर से जंगल कटाई के नाम पर आदिवासियों पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों और इस्को की स्थानीय खदानों में रोजगार और अधिकार से जुड़े सवालों को लेकर असंतोष बढ़ रहा था। इसी पृष्ठभूमि में 8 सितंबर 1980 को गुवा में विशाल जनसभा बुलाई गई थी।

    लाल पानी को नदी-नालों और खेतों में छोड़ने का विरोध : प्रशासन ने आंदोलनकारियों के जुटने पर रोक लगाने के लिए पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। ट्रेनें और बसें रोक दी गईं, लेकिन हक की लड़ाई के लिए निकले आदिवासियों के कदम नहीं रुके। मीलों का सफर पैदल तय कर हजारों ग्रामीण पारंपरिक तीर-धनुष के साथ गुवा बाजार में जमा हो गए। प्रदर्शनकारी जंगल कटाई के नाम पर मुकदमे दर्ज कर जेल भेजे गए लोगों की रिहाई, खदानों से निकलने वाले लाल पानी को नदी-नालों और खेतों में छोड़ने पर रोक, और स्थानीय लोगों के अधिकार की मांग कर रहे थे।

    पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प : वन विभाग और इस्को प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण होता गया। हालात बिगड़े तो पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए। पुलिस की ओर से गोलियां चलीं और प्रदर्शनकारियों की ओर से तीर चलाए गए। गुवा बाजार की इस हिंसक झड़प में बिहार मिलिट्री पुलिस के चार जवान और दो आदिवासी आंदोलनकारी मारे गए। कई लोग घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए गुवा अस्पताल ले जाया गया। यहीं से गुवा की कहानी ने और भयावह मोड़ लिया। अस्पताल पहुंचे घायल आदिवासियों के तीर-धनुष बाहर रखवा लिए गए थे। वे इलाज और जिंदगी बचने की उम्मीद में अस्पताल में थे।

    अस्पताल परिसर में पहुंचे घायलों पर गोली चलाने का आरोप : आरोप है कि बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान अस्पताल परिसर में पहुंचे और घायल तथा निहत्थे आदिवासियों को बाहर निकालकर उन पर गोलियां चला दीं। स्वतंत्र जांच रिपोर्टों को अनुसार इस गोलीबारी में आठ और आदिवासी आंदोलनकारी मारे गए। इस तरह उस दिन गुवा की धरती पर कुल 11 आदिवासियों की जान चली गई। घटना ने पुलिस कार्रवाई और तत्कालीन प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। सरकारी स्तर पर जांच के आदेश दिए गए और मामला बिहार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा।

    सरकारी जांच की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं : हालांकि सरकारी जांच की पूरी रिपोर्ट और उसके निष्कर्ष सार्वजनिक रूप से सहज उपलब्ध नहीं हैं। दूसरी ओर, नागरिक अधिकार संगठनों और स्वतंत्र जांचकर्ताओं ने घटना की पड़ताल की। 1981 की पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज की तथ्य-जांच रिपोर्ट में अस्पताल परिसर में आठ आदिवासियों को गोली मारे जाने का उल्लेख किया गया। मानवाधिकार अभिलेखों में अंजन घोष की गुवा गोलीकांड पर तैयार रिपोर्ट भी दर्ज है। तत्कालीन सांसद एके राय ने भी घटना की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी थी।

    गुवा गोलीकांड की गूंज पटना और दिल्ली तक पहुंची : गुवा की घटना की गूंज पटना और दिल्ली तक पहुंची। संसद में सवाल उठे। घटना के बाद बिहार सरकार की ओर से आदिवासियों के पारंपरिक तीर-धनुष रखने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला भी सामने आया। इससे आदिवासी समाज का आक्रोश और बढ़ा। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हस्तक्षेप के बाद यह प्रतिबंध वापस लिया गया। इतिहास की विडंबना यही रही कि जिस दमन से आंदोलन को दबाने की कोशिश हुई, उसी गुवा ने झारखंड आंदोलन को नई ताकत दी। अलग झारखंड की मांग गांवों, जंगलों और खदानों के बीच रहने वाले लोगों की सामूहिक आकांक्षा और अस्मिता का सवाल बनती चली गई।

    झारखंड राज्य के गठन के पीछे कई दशकों का लंबा सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष था, लेकिन गुवा गोलीकांड उस संघर्ष के महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में याद किया जाता है। आज गुवा में शहीद स्मारक के सामने लोग फूल चढ़ाते हैं और शहीदों को याद करते हैं। लेकिन स्मारक के पत्थरों से परे भी गुवा जीवित है पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाई जाने वाली कहानियों में, उन गीतों में जिनमें जल, जंगल और जमीन की आवाज है और उस सवाल में, जो 46 साल बाद भी झारखंड की राजनीति और विकास की बहस के केंद्र में है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    JSSC CGL पेपर लीक मामला: पटना का दलाल गिरफ्तार, मिथिलेश सिंह सिंडिकेट से जुड़ा था राजन

    September 7, 2026

    जेएसएससी सीजीएल के 284 अभ्यर्थियों को राहत, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

    September 7, 2026

    हाई कोर्ट ने सिविल जज परीक्षा रद्द करने पर रोक से किया इनकार, सरकार और JPSC से मांगा जवाब

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,430

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,118

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026841
    Don't Miss
    India

    देश का हर नौजवान ‘सच की हुंकार’ के साथ, वडोदरा में पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश

    By News MaatiSeptember 8, 20267

    वडोदरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में विभिन्न विकास कार्यों…

    विकास देख नाराज फूफा फिर चिल्लाएंगे, मोदी ने कांग्रेस पर किया अटैक

    September 8, 2026

    गुवा गोलीकांड की 46वीं बरसी : अस्पतालों में निहत्थे घायलों पर बरसी थीं गोलियां

    September 8, 2026

    JSSC CGL पेपर लीक मामला: पटना का दलाल गिरफ्तार, मिथिलेश सिंह सिंडिकेट से जुड़ा था राजन

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    देश का हर नौजवान ‘सच की हुंकार’ के साथ, वडोदरा में पीएम मोदी का जेन-जी को संदेश

    September 8, 2026

    विकास देख नाराज फूफा फिर चिल्लाएंगे, मोदी ने कांग्रेस पर किया अटैक

    September 8, 2026

    गुवा गोलीकांड की 46वीं बरसी : अस्पतालों में निहत्थे घायलों पर बरसी थीं गोलियां

    September 8, 2026

    JSSC CGL पेपर लीक मामला: पटना का दलाल गिरफ्तार, मिथिलेश सिंह सिंडिकेट से जुड़ा था राजन

    September 7, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.