Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले राहुल गांधी, योगी ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

    August 25, 2026

    स्कूल में स्कार्फ या हिजाब की अनुमति नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

    August 25, 2026

    हाथी चले बाजार… बयान पर नप गए BPSC के अफसर, सम्राट ने किया सस्पेंड

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले राहुल गांधी, योगी ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
    • स्कूल में स्कार्फ या हिजाब की अनुमति नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
    • हाथी चले बाजार… बयान पर नप गए BPSC के अफसर, सम्राट ने किया सस्पेंड
    • बवाल के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , जानें क्या बोले राजद सुप्रीमो
    • JPSC-JSSC Protest: राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें? छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप
    • झारखंड में एसआईआरः आज से शुरू होगा होम टू रोल वेरिफिकेशन, हर घर पहुंचेंगे BLO
    • मॉस्को में पुतिन से मिले एस जयशंकर, दिया पीएम मोदी का सीक्रेट मैसेज
    • आइये न हमरा बिहार में, दुनिया को दिखाने के लिए बहुत कुछ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में एसआईआरः आज से शुरू होगा होम टू रोल वेरिफिकेशन, हर घर पहुंचेंगे BLO
    Jharkhand

    झारखंड में एसआईआरः आज से शुरू होगा होम टू रोल वेरिफिकेशन, हर घर पहुंचेंगे BLO

    News MaatiBy News MaatiAugust 24, 2026Updated:August 24, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड में मतदाता सूची के सत्यापन और उसमें सुधार के लिए 25 अगस्त से ‘होम टू रोल वेरिफिकेशन’ कार्यक्रम शुरू होगा। यह अभियान 4 सितंबर तक राज्यभर में चलाया जाएगा। इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं और उनके परिवार के सदस्यों का सत्यापन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि अभियान का उद्देश्य एक ही परिवार और घर में रहने वाले मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज कराना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

    प्रारूप मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन : उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 5 अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के बाद घर-घर सत्यापन किया जाएगा। बीएलओ यह भी जांच करेंगे कि पात्र नागरिकों के नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज हैं या नहीं। जिन पात्र नागरिकों के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं, उनके द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 और घोषणापत्र जमा किए जाने तथा उसका डिजिटाइजेशन होने की भी जांच की जाएगी। सत्यापन के दौरान यह भी देखा जाएगा कि एक परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूची में तो दर्ज नहीं हैं। यदि किसी मतदाता का नाम उसके सामान्य निवास से संबंधित मतदान केंद्र के बजाय किसी अन्य मतदान केंद्र में दर्ज है, तो उसे सही मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरने में बीएलओ सहयोग करेंगे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में सामान्य रूप से निवास करने वाले ऐसे मतदाता, जिनका नाम बिहार, पश्चिम बंगाल या किसी अन्य राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है, वे भी फॉर्म-8 और निर्धारित घोषणापत्र के माध्यम से अपना नाम झारखंड के वर्तमान सामान्य निवास वाले मतदान केंद्र में स्थानांतरित करा सकते हैं। अभियान के दौरान परिवारों में ‘फैमिली टूगेदर’ स्टीकर भी लगाया जाएगा। इसके जरिए परिवार के सभी वयस्क और पात्र सदस्यों के नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होने की अपील की जाएगी।

    नए मतदाता फॉर्म-6 भरें : के. रवि कुमार ने नागरिकों से बीएलओ को सहयोग करने और अपने तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम एवं विवरण की जांच करने की अपील की। युवा मतदाता इसीआईनेट के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सहायता के लिए 1950 हेल्पलाइन या इसीआईनेट के ‘बुक ए कॉल’ फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    JPSC-JSSC Protest: राहुल गांधी को देश कैसे सौंप दें? छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    झारखंड में नये राशन कार्ड बनवाने के लिए अब देना होगा घर का फोटो

    August 24, 2026

    झारखंड : रक्षाबंधन पर स्कूलों में छुट्टी, खेल दिवस अब 27 अगस्त को

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,427

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,111

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025984

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026833
    Don't Miss
    India

    वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले राहुल गांधी, योगी ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

    By News MaatiAugust 25, 20263

    रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली में सांसद राहुल…

    स्कूल में स्कार्फ या हिजाब की अनुमति नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

    August 25, 2026

    हाथी चले बाजार… बयान पर नप गए BPSC के अफसर, सम्राट ने किया सस्पेंड

    August 25, 2026

    बवाल के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , जानें क्या बोले राजद सुप्रीमो

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    वर्तमान पीढ़ी को अर्बन नक्सली बनाने पर तुले राहुल गांधी, योगी ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

    August 25, 2026

    स्कूल में स्कार्फ या हिजाब की अनुमति नहीं, सेक्युलरिज्म के लिए यूनिफॉर्म जरूरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

    August 25, 2026

    हाथी चले बाजार… बयान पर नप गए BPSC के अफसर, सम्राट ने किया सस्पेंड

    August 25, 2026

    बवाल के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , जानें क्या बोले राजद सुप्रीमो

    August 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.