
रांची। कोकर विद्युत डिवीजन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में मेंटेनेंस और एलटी लाइन से जुड़े कार्यों के कारण शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से अलग-अलग फीडरों के लिए समय निर्धारित किया गया है। संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है। पावर हाउस पानी टंकी के बड़गाईं फीडर से जुड़े टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा कालोनी, बड़गाईं पानी टंकी क्षेत्र में एलटी सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।



मोरहाबादी पावर हाउस के न्यू मोराबादी फीडर से जुड़े पार्क प्राइम होटल के समीप गली नंबर 1, 2, 3 और 5 में एक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। यहां भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
चुटिया पावर हाउस के कृष्णापुरी फीडर अंतर्गत कृष्णापुरी रोड नंबर 14, वर्मा स्टोर के समीप एलटी ब्रांच लाइन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए संबंधित ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। चुटिया पावर हाउस के महादेव मंडा फीडर से जुड़े मकचुंद टोली, गायत्री सोसाइटी के समीप क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कोकर पावर हाउस के अयोध्यापुरी फीडर में कैंसर हास्पिटल से कोकर चौक तक 11 केवी लाइन करीब एक घंटे के लिए बंद रहेगी। वहीं एलटी लाइन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं कोकर शहरी पावर हाउस के पावर हाउस फीडर से जुड़े मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 और 12 में एक ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा।
वहीं मोरहाबादी पावर हाउस के करम टोली फीडर अंतर्गत धोबीघाट क्षेत्र में एलटी लाइन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों से आवश्यक कार्य पहले निपटा लेने की अपील की है।

