
रांची। झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच, मंगलवार रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। झारखंड सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसस) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) ने आयोजित की थीं। राज्य सरकार द्वारा रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पदों के लिए होने वाली भर्तियां शामिल हैं।



रद्द की गई अन्य प्रमुख परीक्षाओं में सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन सरंक्षक और अन्य प्रशासनिक व तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। अधिसूचनाओं में कहा गया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें गठित करने के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा, साथ ही जेपीएससी-जेएसएससी में एक आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा।
सरकार ने कहा कि इसके अलावा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में जेपीएससी-जेएसएससी में सुधार के लिए बनाई गई समिति दो महीने में उसे अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। झारखंड सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक, जेएसएससी-संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया।
रद्द की गई प्रमुख परीक्षाएं
झारखंड के विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) पदों पर भर्ती (विज्ञापन सं. 09/2025)
सहायक निदेशक / वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैकलॉग) भर्ती (विज्ञापन सं. 10/2025)
सहायक निदेशक / वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (नियमित) भर्ती (विज्ञापन सं. 11/2025)
औषधि निरीक्षक (Drug Inspector) भर्ती (विज्ञापन सं. 12/2025)
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor – बैकलॉग) भर्ती (विज्ञापन सं. 02/2026)
सरकारी पॉलिटेक्निक / महिला पॉलिटेक्निक में व्याख्याता (Lecturer – बैकलॉग) भर्ती (विज्ञापन सं. 03/2026)
सरकारी पॉलिटेक्निक / महिला पॉलिटेक्निक में व्याख्याता (Lecturer – नियमित) भर्ती (विज्ञापन सं. 04/2026)
मेडिकल कॉलेजों (सुपर स्पेशलिस्ट) में सहायक प्राध्यापक भर्ती (विज्ञापन सं. 07/2026)
(JPSC द्वारा आयोजित एवं TDPL एजेंसी से संपादित अन्य परीक्षाएं)
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती (विज्ञापन सं. 22/2023)
सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forest) भर्ती (विज्ञापन सं. 03/2024)
वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) भर्ती (विज्ञापन सं. 04/2024)
सहायक लोक अभियोजक (Assistant Public Prosecutor – बैकलॉग) भर्ती (विज्ञापन सं. 05/2025)
सहायक लोक अभियोजक (Assistant Public Prosecutor – नियमित) भर्ती (विज्ञापन सं. 06/2025)
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 (विज्ञापन सं. 01/2026)
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (बैकलॉग)-2025 (विज्ञापन सं. 05/2026)
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (बैकलॉग)-2023 (विज्ञापन सं. 06/2026)
रद की गई परीक्षाएं
(TDPL के माध्यम से संपादित अन्य JPSC परीक्षाएं)
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) भर्ती (विज्ञापन सं. 18/2023)
बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) भर्ती (विज्ञापन सं. 21/2023)
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 (विज्ञापन सं. 01/2024)
रद की गई परीक्षाएं
(TDPL/अन्य विवादित एजेंसियों की भागीदारी के कारण रद)
छठी सीमित उप-समाहर्ता (6th Limited Deputy Collector) भर्ती (विज्ञापन सं. 11/2018)
झारखंड पात्रता परीक्षा (Jharkhand Eligibility Test – JET) 2024 (विज्ञापन सं. 08/2025)
रद की गई परीक्षा
JSSC सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) (विज्ञापन सं. 10/2023)

