Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित

    July 27, 2026

    प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?

    July 27, 2026

    बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित
    • प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?
    • बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
    • झारखंड के 16 कुख्यात माओवादी आज करेंगे सरेंडर
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते को कल सीआइडी ने पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है मामला
    • नालंदा में सम्राट चौधरी ने दही लस्सी प्लांट और कैफेटेरिया का किया शिलान्यास, कहा- सुधा को दिलाएंगे अंतर्राष्ट्रीय पहचान
    • पलामू में सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » नालंदा में सम्राट चौधरी ने दही लस्सी प्लांट और कैफेटेरिया का किया शिलान्यास, कहा- सुधा को दिलाएंगे अंतर्राष्ट्रीय पहचान
    Bihar

    नालंदा में सम्राट चौधरी ने दही लस्सी प्लांट और कैफेटेरिया का किया शिलान्यास, कहा- सुधा को दिलाएंगे अंतर्राष्ट्रीय पहचान

    News MaatiBy News MaatiJuly 27, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा स्थित बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, COMFED द्वारा संचालित HPCL पेट्रोल पंप एवं सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने 300 खुदरा विक्रेताओं के बीच डीप फ्रीजर वितरित किए साथ ही पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पशुपालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा की धरती ऐतिहासिक है। अखंड भारत में राजगीर मगध साम्राज्य की राजधानी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करना है। दुग्ध क्षेत्र में नई क्रांति से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार की मजबूत नींव रखी जाएगी। बिहार में दुग्ध क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध का उत्पादन करना है। इसके लिए पशुपालकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण, उन्नत नस्ल, पशु स्वास्थ्य सुविधाएं तथा मजबूत डेयरी अवसंरचना उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिये अलग से फेडरेशन बनेगा। बकरी के दुग्ध उत्पादन को फेडरेशन से जोड़कर उसके संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की व्यवस्था विकसित की जाएगी। बकरी पालन से जुड़े लाखों ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं की आय में वृद्धि होगी साथ दुग्ध क्षेत्र का दायरा और व्यापक होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार मिलेगा। जीविका दीदियां बकरी पालन के क्षेत्र में अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा को बिहार का प्रमुख दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रोसेसिंग केंद्र बनाया जाएगा। आधुनिक प्रसंस्करण इकाइयों, शीत श्रृंखला, विपणन नेटवर्क और नई परियोजनाओं के माध्यम से नालंदा को डेयरी उद्योग का महत्वपूर्ण हब विकसित किया जाएगा। हमारी सरकार मनुष्य के साथ-साथ पशु की भी चिंता कर रही है। पशु अगर किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो पशु उठाव वाहन की मदद से उसे शीघ्र ही इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी। राज्य के प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केन्द्र स्थापित किये जायेंगे ताकि पशुपालकों को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध हो सके। सभी प्रखंडों में पशु की दवा उपलब्ध कराने को लेकर 1000 केंद्र बनेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य केवल राज्य में दुग्ध एवं उसके उत्पादों की जरूरतों को पूरा करना ही नही है बल्कि ‘सुधा’ ब्रांड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्द्धन और निर्यात क्षमता को बढ़ाकर बिहार के दुग्ध उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाएगा। भारत के कुल दुग्ध उत्पादन में बिहार का हिस्सा 25 प्रतिशत है।

    बिहार में 2500 नई समितियां को गठन किया गया है। 200 जगहों पर सुधा का नया आउटलेट खोला जाना है जिनमें से 88 के लिए स्थान का चयन हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में उपलब्ध सरकारी जमीन पर ग्रामीण हाट लगाया जाएगा, जिसमें दूध, सब्जी और मछली की बिक्री होगी। पिछले 6-7 महीने में करीब 2000 दुग्ध उत्पादन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज शुरू की गई परियोजनाएं राज्य में श्वेत क्रांति को नई गति देंगी, लाखों पशुपालकों की आय बढ़ाएंगी तथा विकसित और समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार तथा डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री श्री नंद किशोर राम ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?

    July 27, 2026

    बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

    July 27, 2026

    हर थाली में होगी बिहार की तरकारी किसानों के लिए बड़ा प्लान

    July 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,412

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,083

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025975

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026819
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित

    By News MaatiJuly 27, 202615

    रांची । केंद्र सरकार के नागरिक विमानन मंत्रालय ने क्षेत्रीय संपर्क योजना – उड़े देश…

    प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?

    July 27, 2026

    बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

    July 27, 2026

    झारखंड के 16 कुख्यात माओवादी आज करेंगे सरेंडर

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के 6 एयरपोर्ट होंगे विकसित

    July 27, 2026

    प्रदशर्नकारियों की जमानत के लिए नशे में धुत्त होकर जज के सामने पहुंच गये दो वकील, जानें फिर क्या हुआ?

    July 27, 2026

    बिहार में गिरफ्तार प्रदर्शनकारी छात्र होंगे रिहा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

    July 27, 2026

    झारखंड के 16 कुख्यात माओवादी आज करेंगे सरेंडर

    July 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.