Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग

    September 29, 2026

    एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस

    September 29, 2026

    बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
    • एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
    • बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील
    • ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक
    • पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ED का छापा, यूनेस्को के नाम पर 60 करोड़ के फ्रॉड मामला
    • भारतीय मूल की शिवानंदन ने रचा इतिहास , 11 साल की उम्र में बनीं सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर
    • पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
    • अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » 15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश
    Blog

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    News MaatiBy News MaatiJuly 13, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन 15 दिनों के भीतर कर उसे पूरी तरह क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। बैठक में विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और बाजार की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने महाविद्यालयों को उनकी रैंकिंग के आधार पर श्रेणीबद्ध कर आवश्यक सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य के विश्वविद्यालयों में लाइव ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए विशेष योजना तैयार करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि पायलट परियोजना के तहत पहले चरण में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, रांची और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद से इसकी शुरुआत की जाएगी।बैठक में जानकारी दी गई कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अब तक 2,888 पात्र विद्यार्थियों को ऋण स्वीकृत किया गया है। इनमें 243 विद्यार्थियों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से 64 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।मुख्यमंत्री ने दुमका फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने, छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा करने तथा अगले तीन महीनों में विश्वविद्यालयों के लिए वैकल्पिक वित्तीय संसाधन चिन्हित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में कोचिंग संस्थानों के नियमन के लिए गठित कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को भी 15 दिनों के भीतर पूरी तरह सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। यह प्राधिकरण राज्य के कोचिंग संस्थानों का नियमन करेगा।इस दौरान बीआईटी, सिंदरी को यूनिटरी विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने संस्थान के लिए व्यापक डिजिटल प्रस्तुतीकरण तैयार कर विभागीय प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।राज्य के पलामू, गिरिडीह, रामगढ़, गुमला, रांची, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज सहित नौ जिलों में तकनीकी शिक्षा क्लस्टर विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

    अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित योजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने सभी राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों और प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों को आधुनिक स्वरूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने IIT और NIT की तर्ज पर इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स एंड शिपिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल तथा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया।

    साथ ही बीआईटी, सिंदरी और झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के बेहतर संचालन के लिए नई सोसाइटी गठित करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय हुआ कि झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुपमी) को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन लाया जाएगा। यहां बैचलर ऑफ प्लानिंग, मास्टर ऑफ प्लानिंग और एमबीए इन इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग

    September 29, 2026

    एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस

    September 29, 2026

    बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग

    By News MaatiSeptember 29, 20262

    रामगढ़। जिले में जर्जर सड़क लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। रामगढ़ से…

    एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस

    September 29, 2026

    बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील

    September 29, 2026

    ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग

    September 29, 2026

    एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस

    September 29, 2026

    बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और रीति तिवारी नॉमिनेट, अक्षरा सिंह ने की वोट की अपील

    September 29, 2026

    ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, इंटरनेशनल सितारों संग किया रैंप वॉक

    September 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.