Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खूंखार माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू और संतोष कंस्ट्रक्शन की 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त, टेरर फंडिंग पर ED की कार्रवाई

    July 13, 2026

    आदिवासी नेत्री निशा भगत को धमकी, पांच लाख रंगदारी मांगी

    July 13, 2026

    होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खूंखार माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू और संतोष कंस्ट्रक्शन की 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त, टेरर फंडिंग पर ED की कार्रवाई
    • आदिवासी नेत्री निशा भगत को धमकी, पांच लाख रंगदारी मांगी
    • होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका
    • 15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश
    • देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
    • 20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
    • प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …
    • मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » 2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल
    Blog

    2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल

    News MaatiBy News MaatiJuly 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार पर्यटन विभाग ने राज्य में हेलीकॉप्टर और छोटे विमान के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल की है। 18 जुलाई से शुरू होने वाली इस सेवा के लिए सोमवार को बुकिंग शुरू होते ही पर्यटकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पहले ही दिन पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड की शुरुआती तीन दिनों की सभी सीटें बुक हो गईं।

    पर्यटन विभाग के अनुसार, प्रत्येक शनिवार और रविवार को पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 10 मिनट की हवाई सैर कराई जाएगी। प्रति व्यक्ति इसका किराया 2100 रुपये निर्धारित किया गया है। इस दौरान पर्यटक गंगा नदी, जेपी गंगा पथ, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा सहित शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का हवाई दृश्य देख सकेंगे।

    हेलीकॉप्टर सेवा दोपहर तीन बजे के बाद शुरू होगी। शुरुआती चरण में हर 30 मिनट के अंतराल पर चार राइड संचालित करने की योजना है। एक हेलीकॉप्टर में अधिकतम पांच यात्री सफर कर सकेंगे। मांग बढ़ने पर राइड की संख्या और समय में बदलाव किया जाएगा।

    पर्यटकों की सुविधा के लिए पटना से वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व तक छोटे विमान की सेवा भी शुरू की जा रही है। 20 सीटों वाले इस विमान का एकतरफा किराया प्रति यात्री 5000 रुपये रखा गया है। यह सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार को उपलब्ध होगी। विमान पटना से सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे रवाना होगा, जबकि वाल्मीकिनगर से वापसी सुबह 11 बजे और शाम 4:30 बजे होगी।

    इसके अलावा राजगीर और कैमूर के लिए विशेष हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की गई है। राजगीर के लिए प्रति व्यक्ति 4000 रुपये तथा कैमूर के लिए 6000 रुपये एकतरफा किराया तय किया गया है। यह सेवा सप्ताहांत में संचालित होगी और हेलीकॉप्टर में अधिकतम पांच यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।

    पर्यटन विभाग ने राजगीर और कैमूर के लिए दो दिवसीय विशेष टूर पैकेज भी तैयार किया है। इन पैकेजों में हेलीकॉप्टर यात्रा के साथ होटल, एसयूवी वाहन, गाइड और स्थानीय भ्रमण जैसी सुविधाएं शामिल हैं। पैकेज की कीमत 14,500 रुपये से 34,700 रुपये के बीच निर्धारित की गई है।

    पर्यटक आर ब्लॉक स्थित बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के मुख्यालय होटल कौटिल्य विहार के काउंटर से टिकट बुक करा सकते हैं। साथ ही निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। बुकिंग शुरू होते ही पहले दिन सभी उपलब्ध सीटें भर गईं, जिससे इस नई पर्यटन सेवा को लेकर लोगों का उत्साह साफ दिखाई दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    July 13, 2026

    देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

    July 13, 2026

    20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,409

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,080

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025972

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026816
    Don't Miss
    Jharkhand

    खूंखार माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू और संतोष कंस्ट्रक्शन की 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त, टेरर फंडिंग पर ED की कार्रवाई

    By News MaatiJuly 13, 20261

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत संतोष कंस्ट्रक्शन…

    आदिवासी नेत्री निशा भगत को धमकी, पांच लाख रंगदारी मांगी

    July 13, 2026

    होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका

    July 13, 2026

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    खूंखार माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू और संतोष कंस्ट्रक्शन की 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त, टेरर फंडिंग पर ED की कार्रवाई

    July 13, 2026

    आदिवासी नेत्री निशा भगत को धमकी, पांच लाख रंगदारी मांगी

    July 13, 2026

    होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका

    July 13, 2026

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    July 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.