Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी
    • झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर
    • संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी
    • झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी
    • महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय समिति बनी, जस्टिस रंजना देसाई को बनाया अध्यक्ष
    • झारखंड में निवेश समझौतों से रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा : चेंबर
    • झारखंड में 1,150 करोड़ निवेश, 1 लाख AI रोजगार का लक्ष्य
    • मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 5.67 लाख करोड़ का मुनाफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में 1,150 करोड़ निवेश, 1 लाख AI रोजगार का लक्ष्य
    Blog

    झारखंड में 1,150 करोड़ निवेश, 1 लाख AI रोजगार का लक्ष्य

    News MaatiBy News MaatiJuly 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 के दौरान झारखंड सरकार ने राज्य के डिजिटल परिवर्तन को गति देने तथा झारखंड को सार्वजनिक प्रशासन आधारित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक रोडमैप प्रस्तुत किया।

    राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत इस विजन का उद्देश्य शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग एवं नागरिक सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी, त्वरित, जवाबदेह एवं डेटा आधारित निर्णय प्रणाली विकसित करना है, ताकि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं सुलभ सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।

    इस अवसर पर राज्य सरकार ने प्रस्तावित झारखंड कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) नीति 2026-2031 की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इसके माध्यम से शासन, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, खनन, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में एआइ आधारित समाधान विकसित किए जाएंगे। साथ ही डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं जिम्मेदार तकनीकी उपयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफार्म का प्रस्ताव : सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफार्म स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। यह एआइ आधारित निर्णय सहायता प्रणाली विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना परियोजनाओं तथा विभागीय कार्यों की रियल-टाइम मानिटरिंग सुनिश्चित करेगी।

    इसके साथ ही बहुभाषी डिजिटल प्लेटफार्म, व्हाट्सएप आधारित नागरिक सेवाएं, डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली तथा पंचायत स्तर तक डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की योजना भी प्रस्तुत की गई।

    परामर्श बैठक में तीन प्रमुख एआइ आधारित पहलों – मुख्यमंत्री डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफार्म, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन विजिलेंस सिस्टम तथा क्रिटिकल मिनरल्स एडमिनिस्ट्रेशन सिस्टम – पर विशेष बल दिया गया।

    इन पहलों के माध्यम से शासन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं खनिज प्रशासन को आधुनिक डेटा विश्लेषण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

    इस अवसर पर राज्य सरकार ने दीर्घकालिक डिजिटल विकास की दिशा में स्टेट एआइ मिशन, झारखंड एआइ क्लाउड, एआइ इनोवेशन हब, एआइपार्क, एआइ इनोवेशन जोन, सेंटर आफ एक्सीलेंस तथा एक समेकित स्टार्टअप एवं स्किलिंग इकोसिस्टम विकसित करने की भी घोषणा की। इन पहलों के माध्यम से अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

    अगले पांच वर्षों में 1150 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव : इस व्यापक डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए राज्य सरकार ने आगामी पांच वर्षों में 1,150 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है। यह निवेश एआई अवसंरचना के विकास, डिजिटल क्षमताओं के विस्तार, नवाचार को प्रोत्साहन तथा विभिन्न विभागों में एआई के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगा। बैठक में रांची में प्रस्तावित 100.97 एकड़ के आइटी पार्क की भी जानकारी साझा की गई, जिसे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आइटी कंपनियों, स्टार्टअप्स एवं नवाचार आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

    विजन-2050 के अंतर्गत राज्य सरकार का लक्ष्य 10,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश आकर्षित करना, 50 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करना 1,000 से अधिक एआइ स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना तथा एक लाख से अधिक एआइ आधारित रोजगार के अवसर सृजित करना है।

    विजन-2050 के माध्यम से झारखंड को निवेश के लिए आकर्षक, तकनीक आधारित एवं भविष्य उन्मुख डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करने की रणनीति प्रस्तुत की गई है।

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार, प्रभावी नीतिगत सुधार एवं रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से नागरिक केंद्रित सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए झारखंड को डिजिटल गवर्नेंस एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी

    July 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,408

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,079

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025972

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026816
    Don't Miss
    Blog

    तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी

    By News MaatiJuly 9, 20263

    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके…

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी

    July 9, 2026

    झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    तेजस्वी यादव को भी मिलती है 125 यूनिट मुफ्त बिजली, भेदभाव नहीं करती एनडीए सरकार : सम्राट चौधरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    संगठित अपराध से जुड़े लोगों की बनाएं सूची, सभी पर रखें नजर : एसपी

    July 9, 2026

    झारखंड में 82.11 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, अनमैप्ड वोटरों की सूची वेबसाइट पर जारी

    July 9, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.