
अशोकनगर स्थित महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( महिला प्रकोष्ठ ) की ओर से योग शिविर का आयोजन



योग से जुड़ें, फिट रहें :- राजेन्द्र
रांची। आज की भागती – दौड़ती जिंदगी में यदि फिट रहना है तो हमें योग का सहारा लेना होगा। तभी जाकर हम तंदरूस्त रह सकते हैं। ये बातें झारखंड बार काउंसिल के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्णा ने कही। वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( महिला प्रकोष्ठ ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
अशोकनगर स्थित महेश्वरी बालिका उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में योग गुरू ऋषिकेश तिवारी, योग गुरू प्रियंवदा और योग गुरू बबीता ने लोगों को सरल व सहज योगों के बारे में बताया। मौक़े पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोगों को योग से जुड़ने को प्रेरित किया। चूँकि आज का दिन ‘पितृ दिवस’ का भी था इसीलिए कुछ कार्यक्रम ‘पितृ दिवस’ से भी जुड़े भी हुए।

इस अवसर पर उभरते कलाकार अबीर दयाल सत्संगी ने मंच पर पापा मेरी जान… , कवियत्री रेणुबाला धर और नीलिमा श्रीवास्तव ने भी कविता प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार लाल, रवि कुमार, पंकज पीयूष, सजल सहाय, स्मिता (प्रदेश महिला अध्यक्ष ), सत्या सिन्हा (प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष ), उमा सिन्हा, रेणुबाला धर, इंदु श्रीवास्तव, सागरिका सरकार उर्फ वीणाश्री, अनुपमा श्रीवास्तव, प्रियता सिन्हा, रीना दराद, रीतू सिन्हा, नीलिमा श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य सदस्य मौज़ूद थे।
नीलिमा व जीतेन्द्र को परफेक्ट का खिताब :-
आज के कार्यक्रम को रोमांचक बनाने के लिए मिसेज व मिस्टर परफेक्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें नीलिमा श्रीवास्तव को मिसेज परफेक्ट और जीतेन्द्र कुमार सिंह को मिस्टर परफेक्ट का खिताब दिया गया।

