Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    June 21, 2026

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू
    • आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज
    • जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान
    • पुलिस-पीएलएफआई में मुठभेड़, एरिया कमांडर सहित सात उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
    • नीलिमा को मिसेज परफेक्ट व जीतेन्द्र को मिस्टर परफेक्ट का ताज
    • बिहार के वैभव का बवंडर, 11 गेंद पर जड़े 50 रन, श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे
    • आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मु
    • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने झारखंड के 595 मंडलों में किए कार्यक्रम, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार के वैभव का बवंडर, 11 गेंद पर जड़े 50 रन, श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे
    Blog

    बिहार के वैभव का बवंडर, 11 गेंद पर जड़े 50 रन, श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे

    News MaatiBy News MaatiJune 21, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। समस्तीपुर के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को श्रीलंका के दांबुला में खेले गए भारत-श्रीलंका (ट्राई-सीरीज) के खिताबी मुकाबले में मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ कीर्तिमान गढ़ दिया। यह 50 ओवर के लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक रहा। वैभव की 29 गेंदों में खेली 94 रन की पारी और समस्तीपुर के अनुकूल राय के हरफनमौला खेल (36 रन और दो विकेट) की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रनों से पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली। भारत ए ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

    टास जीतकर श्रीलंका ए ने भारत ए को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। प्रियांश आर्या के साथ उतरे वैभव ने पिछली कुछ पारियों में दिखाए धैर्य को विस्फोटक अंदाज में परिवर्तित किया। तेज-तर्रार चौके और गगनचुंबी छक्के लगाते हुए श्रीलंका ए की गेंदबाजी को बेपटरी करना शुरू किया। 324 की स्ट्राइक रेट से 94 रन की पारी में उन्होंने चौकों और छक्कों से 88 रन बनाए। मात्र छह रन दौड़कर पूरे किए।

    प्रियांश आर्य के 39, ऋतुराज गायकवाड़ के 40, कप्तान तिलक वर्मा के 67, कुमार कुशाग्र के 36, विप्रज निगम के 27 और अनुकूल राय के 15 गेंद में एक चौके और चार छक्के की मदद से बनाए 39 रन की बदौलत भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए।

    जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई। भारत ए की तरफ से यश ठाकुर एवं विप्रज निगम ने तीन-तीन विकेट लिए।

    नौ ओवर में 42 रन देकर समस्तीपुर के अनुकूल राय ने दो और अशोक शर्मा एवं तिलक वर्मा ने एक-एक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

    फटाफट खेल चमके वैभव : इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के एक सत्र में 72 छक्के जड़ने का कीर्तिमान बनाते हुए प्रतियोगिता में सबसे अधिक 776 रन बनाने वाले वैभव के लिए भारत-श्रीलंका ट्राई सीरीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ वे 12 गेंद खेलकर 14 रन पर पवेलियन लौट गए। दूसरे मैच में अफगानिस्तान के सामने अर्धशतक से चूकते हुए 44 पर आउट हो गए। इसके बाद 21 और 38 रन बनाकर वैभव ने प्रशंसकों को थोड़ा निराश किया। बड़े मैच में बड़ी पारी का परिचय देते हुए वैभव ने फिर अपने फटाफट अंदाज में वापसी की।

    उनकी 94 रनों तूफानी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। ट्राई सीरीज में वैभव ने पांच मैच में 211 रन बनाए। प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 29 चौके और 11 छक्के लगाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    June 21, 2026

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,399

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    By News MaatiJune 21, 20267

    रांची। बीआईटी मेसरा और आईआईटी खड़गपुर ने संयुक्त शोध, शैक्षणिक सहयोग और संस्थागत क्षमता निर्माण…

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026

    पुलिस-पीएलएफआई में मुठभेड़, एरिया कमांडर सहित सात उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    June 21, 2026

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026

    पुलिस-पीएलएफआई में मुठभेड़, एरिया कमांडर सहित सात उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    June 21, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.