Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    June 21, 2026

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू
    • आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज
    • जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान
    • पुलिस-पीएलएफआई में मुठभेड़, एरिया कमांडर सहित सात उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
    • नीलिमा को मिसेज परफेक्ट व जीतेन्द्र को मिस्टर परफेक्ट का ताज
    • बिहार के वैभव का बवंडर, 11 गेंद पर जड़े 50 रन, श्रीलंकाई गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे
    • आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मु
    • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने झारखंड के 595 मंडलों में किए कार्यक्रम, नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मु
    Blog

    आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मु

    News MaatiBy News MaatiJune 21, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच के विकास के प्रमुख केंद्र होते हैं। विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना भी विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव है।

    राष्ट्र्पति मुर्मु रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न संकायों में एक से अधिक स्वर्ण पदक अर्जित करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये और उपाधियों का वितरण किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 141 विद्यार्थियों को 240 स्वर्ण पदकों का वितरण किया गया। साथ ही 182 शोधार्थियों को पीएचडी सहित विभिन्न उपाधियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रपति मुर्मु ने विश्विविद्यालय परिसर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    राष्ट्रपति ने कहा कि जबलपुर विश्वविद्यालय का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर होना गर्व का विषय है। रानी दुर्गावती वीरता, साहस, शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति थीं और नारी शक्ति के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगी। उन्होंने महान वीरांगना को नमन करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को जनजातीय समाज, वंचित वर्गों तथा विशेषकर बेटियों के सशक्तीकरण के लिए आगे आना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जिस क्षेत्र में स्थित है, वहां जनजातीय और वनवासी संस्कृति की समृद्ध उपस्थिति है। ऐसे में यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं का दायित्व केवल अपने करियर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें अपने समाज और गांवों तक पहुंचकर वहां के लोगों का मार्गदर्शन भी करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि सरकार जनजातीय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। कई बार लोगों को इन योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ लेने की प्रक्रिया का पता नहीं होता। ऐसे में शिक्षित युवाओं, विशेषकर जनजातीय समाज से आगे बढ़े युवक-युवतियों का कर्तव्य है कि वे अपने समाज के बीच जाकर लोगों को मार्गदर्शन दें।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत@2047 का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति और पीछे छूटे समुदायों को भी विकास की मुख्यधारा में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की पहचान, संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को बनाए रखना उतना ही आवश्यक है, जितना आधुनिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना। जनजातीय समाज के कौशल, पारंपरिक ज्ञान और शिल्प को आधुनिक शिक्षा, नवाचार और शोध से जोड़ने की आवश्यकता है। इस दिशा में विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों को विशेष प्रयास करने चाहिए, जिससे जनजातीय ज्ञान परंपरा का व्यवस्थित अध्ययन हो सके और उसका लाभ व्यापक समाज तक पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    June 21, 2026

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,399

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    By News MaatiJune 21, 20267

    रांची। बीआईटी मेसरा और आईआईटी खड़गपुर ने संयुक्त शोध, शैक्षणिक सहयोग और संस्थागत क्षमता निर्माण…

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026

    पुलिस-पीएलएफआई में मुठभेड़, एरिया कमांडर सहित सात उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बीआईटी मेसरा-आईआईटी खड़गपुर के बीच शैक्षणिक-शोध सहयोग के लिए एमओयू

    June 21, 2026

    आजसू के 41 वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च आज

    June 21, 2026

    जदयू में निशांत युग, नीतीश कुमार के पुत्र संभालेंगे पार्टी की कमान

    June 21, 2026

    पुलिस-पीएलएफआई में मुठभेड़, एरिया कमांडर सहित सात उग्रवादी गिरफ्तार, खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    June 21, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.