Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आदिवासी छात्र संघ ने परिसीमन-सरना धर्म कोड को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 20, 2026

    राज्यसभा चुनाव में हार से कांग्रेस सदमे में, भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय करे आत्ममंथन : आदित्य साहू

    June 20, 2026

    वणी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी छात्र संघ ने परिसीमन-सरना धर्म कोड को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    • राज्यसभा चुनाव में हार से कांग्रेस सदमे में, भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय करे आत्ममंथन : आदित्य साहू
    • वणी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण
    • पलामू : रहस्यमयी बीमारी से पिता और पुत्री की मौत, चार सदस्यों की हालत गंभीर
    • रांची पुलिस ने बिहार के बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार
    • भरत तिवारी एनकाउंटर की जांच करेंगे हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज,सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
    • मोहर्रम में निर्धारित रूट से ही निकालें जुलूस : उपायुक्त
    • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड को मिला दोहरा स्कॉच गोल्ड अवार्ड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » राज्यसभा चुनाव में हार से कांग्रेस सदमे में, भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय करे आत्ममंथन : आदित्य साहू
    Blog

    राज्यसभा चुनाव में हार से कांग्रेस सदमे में, भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय करे आत्ममंथन : आदित्य साहू

    News MaatiBy News MaatiJune 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पार्टी अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन करने के बजाय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई है।

    शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आदित्य साहू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में मिली हार से कांग्रेस अब तक उबर नहीं पाई है। इसी हताशा में वह भाजपा के खिलाफ आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि यह हार कांग्रेस की राजनीतिक कमजोरियों को उजागर करती है और आने वाले समय में पार्टी को और भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में सत्ता में बने रहने की बात करना कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के बजाय कांग्रेस सत्ता के लाभ को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस लगातार समझौते करती रही है, जिसका असर राज्य के विकास और जनहित पर पड़ा है।

    लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और परंपराओं को कमजोर करने का इतिहास भाजपा का नहीं, बल्कि कांग्रेस का रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने हमेशा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य किया है।

    सूटकेस राजनीति के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि धनबल की राजनीति किस दल की पहचान रही है। साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास सत्ता प्राप्ति के लिए धन और प्रभाव के इस्तेमाल से जुड़े विवादों से घिरा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर में कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगे थे, जिनसे जनता परिचित है।

    साहू ने कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित राज्यसभा प्रत्याशी परिमल नाथवानी को बाहरी बताए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि नाथवानी झारखंड से दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और राज्य के विकास से जुड़े कई कार्यों में उनकी भूमिका रही है। ऐसे में उन्हें बाहरी बताना केवल राजनीतिक बयानबाजी है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विचारधारा और सिद्धांतों की बात तो करती है, लेकिन उसका मुख्य उद्देश्य सत्ता में बने रहना है। साहू ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है।

    राज्यसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति पर उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता अपने किसी समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजने की थी, लेकिन पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के कारण परिस्थितियां अलग थीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चाहती तो राजनीतिक जोड़-तोड़ का रास्ता अपनाकर अपना उम्मीदवार जिता सकती थी, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    आदिवासी छात्र संघ ने परिसीमन-सरना धर्म कोड को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 20, 2026

    वणी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण

    June 20, 2026

    पलामू : रहस्यमयी बीमारी से पिता और पुत्री की मौत, चार सदस्यों की हालत गंभीर

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,399

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    आदिवासी छात्र संघ ने परिसीमन-सरना धर्म कोड को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    By News MaatiJune 20, 20262

    रांची। आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल…

    राज्यसभा चुनाव में हार से कांग्रेस सदमे में, भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय करे आत्ममंथन : आदित्य साहू

    June 20, 2026

    वणी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण

    June 20, 2026

    पलामू : रहस्यमयी बीमारी से पिता और पुत्री की मौत, चार सदस्यों की हालत गंभीर

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आदिवासी छात्र संघ ने परिसीमन-सरना धर्म कोड को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    June 20, 2026

    राज्यसभा चुनाव में हार से कांग्रेस सदमे में, भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय करे आत्ममंथन : आदित्य साहू

    June 20, 2026

    वणी मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम अलर्ट, पहाड़ी मंदिर क्षेत्र का किया निरीक्षण

    June 20, 2026

    पलामू : रहस्यमयी बीमारी से पिता और पुत्री की मौत, चार सदस्यों की हालत गंभीर

    June 20, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.