
योग शिविर 21 को



रांची । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ( 21 जून ) के अवसर पर अशोकनगर स्थित माहेश्वरी विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की महिला शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिसेज परफेक्ट का चयन किया जाएगा। उन्हें उनकी फिटनेस के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। विजेताओं के चयन का आधार योग शिविर के दौरान उनकी सक्रियता रहेगी। कार्यक्रम का समय प्रातः 7 बजे से लेकर 8 बजे तक रखी गई है। जिसमें चित्रांश परिवार के साथ साथ सभी समाज के लोग शिरकत कर सकते हैं।
धन्यवाद
महिला टीम
प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा
दिनांक :- 21.06.2026
दिन :- रविवार । समय :- 7 बजे से 8 बजे तक।
स्थान :- माहेश्वरी विद्यालय, विद्यालय मार्ग, अशोक नगर, रांची।

