Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वाजपेयी के सपनों के झारखंड का विकास भाजपा ही करेगी : नितिन नवीन

    June 6, 2026

    कांग्रेस-झामुमो एक-एक सीट पर लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

    June 6, 2026

    लोकल से ग्लोबल बना झारखंड के सिमडेगा का आम्रपाली आम, पहली व्यावसायिक खेप लंदन रवाना

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वाजपेयी के सपनों के झारखंड का विकास भाजपा ही करेगी : नितिन नवीन
    • कांग्रेस-झामुमो एक-एक सीट पर लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव
    • लोकल से ग्लोबल बना झारखंड के सिमडेगा का आम्रपाली आम, पहली व्यावसायिक खेप लंदन रवाना
    • आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में इतिहास रचेगा बिहार बुलेट
    • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रांची, कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से किया भव्य स्वागत
    • झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, सोमवार को करेंगे नामांकन
    • दिल्ली हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह दोषी करार
    • भाजपा मेरी मां है और आजीवन रहूंगा: पवन सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में इतिहास रचेगा बिहार बुलेट
    Blog

    आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में इतिहास रचेगा बिहार बुलेट

    News MaatiBy News MaatiJune 6, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इन तीनों ही टीमों में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव फिलहाल 15 साल 71 दिन के हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीनियर टीम की ओर से खेलने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनने का मौका होगा। महिलाओं में शेफाली वर्मा (15 साल और 239 दिन) के नाम यह रिकॉर्ड है। भारतीय पुरुष क्रिकेटर्स में यह रिकॉर्ड इस समय सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 206 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। टीम इंडिया ने 26 जून को आयरलैंड के विरुद्ध पहला टी20 मैच खेलना है, अगर वैभव को इस सीरीज में डेब्यू का मौका मिलता है, तो वह इतिहास रच देंगे।वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वैभव ने इस सीजन 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। वह आईपीएल सीजन में सर्वाधिक 72 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। इसके साथ ही अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव को एक ही सीजन में 5 अवॉर्ड ‘इमर्जिंग प्लेयर आॅफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’, ‘सुपर स्ट्राइकर आॅफ द सीजन’ और ‘आॅरेंज कैप’ मिले। वैभव टी20 क्रिकेट की सबसे कम पारियों (23) में 1,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बने।इससे पिछले आईपीएल सीजन वैभव ने 7 मुकाबलों में 36 की औसत के साथ 252 रन जुटाए थे। आईपीएल 2025 में वैभव के नाम 1 शतक और 1 अर्धशतक था। आईपीएल के सबसे युवा शतकवीर वैभव दोनों ही सीजन में बतौर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ शानदार साझेदारियां करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को कई मुकाबलों में मजबूत शुरूआत दिला चुके हैं। वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की खिताबी जीत के नायक रहे थे। वैभव ने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत के साथ 439 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में 80 गेंदों में 15 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 175 रन की पारी भी शामिल रही। वैभव खिताबी मुकाबले के ‘प्लेयर आॅफ द मैच’ बनने के साथ ‘प्लेयर आॅफ द सीरीज’ भी चुने गए थे।विजय हजारे ट्रॉफी में महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार की ओर से खेलते हुए सिर्फ 84 गेंदों पर 190 रन बनाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचाया था। 12 साल और 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले वैभव ने अक्टूबर 2024 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में खेलते हुए महज 58 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद एशिया कप 2025 में इंडिया-ए की ओर से खेलते हुए यूएई के विरुद्ध महज 32 गेंदों में शतक पूरा किया। बाएं हाथ का यह बेखौफ बल्लेबाज शानदार तकनीक के साथ तेजी से रन बनाने में माहिर है। वैभव की दबाव झेलने की क्षमता इतनी शानदार है कि उन पर आईआईएम इंदौर केस स्टडी भी कर रहा है।भारतीय टीम की घोषणा के समय चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, “वैभव ने हमें उन्हें चुनने के लिए मजबूत कर दिया है। लगातार दो आईपीएल में हमने उनके टैलेंट को देखा। जाहिर है कि आगे और भी कठिन चुनौतियां होंगी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को साबित किया है। वैभव ने अभी अपना सफर शुरू किया है। घरेलू सीजन शुरू होने पर हम उन्हें देखेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान इस बात पर है कि वह टी20 टीम में क्या योगदान दे सकते हैं।”उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, निडर मानसिकता और तेज रन बनाने की क्षमता से टीम इंडिया को फायदा पहुंचा सकते हैं। पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की उनकी काबिलियत सीमित ओवरों में अहम साबित होगी। युवा ऊर्जा और सीखने की ललक उन्हें भविष्य का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना सकती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    वाजपेयी के सपनों के झारखंड का विकास भाजपा ही करेगी : नितिन नवीन

    June 6, 2026

    कांग्रेस-झामुमो एक-एक सीट पर लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

    June 6, 2026

    लोकल से ग्लोबल बना झारखंड के सिमडेगा का आम्रपाली आम, पहली व्यावसायिक खेप लंदन रवाना

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,393

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,062

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025966

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026802
    Don't Miss
    Blog

    वाजपेयी के सपनों के झारखंड का विकास भाजपा ही करेगी : नितिन नवीन

    By News MaatiJune 6, 20266

    रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि भारत का युवा देश…

    कांग्रेस-झामुमो एक-एक सीट पर लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

    June 6, 2026

    लोकल से ग्लोबल बना झारखंड के सिमडेगा का आम्रपाली आम, पहली व्यावसायिक खेप लंदन रवाना

    June 6, 2026

    आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में इतिहास रचेगा बिहार बुलेट

    June 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    वाजपेयी के सपनों के झारखंड का विकास भाजपा ही करेगी : नितिन नवीन

    June 6, 2026

    कांग्रेस-झामुमो एक-एक सीट पर लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

    June 6, 2026

    लोकल से ग्लोबल बना झारखंड के सिमडेगा का आम्रपाली आम, पहली व्यावसायिक खेप लंदन रवाना

    June 6, 2026

    आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में इतिहास रचेगा बिहार बुलेट

    June 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.