Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह’ 14 को

    June 13, 2026

    रांची में रिंग रोड के दोनों किनारों पर बनेगी साइकिल ट्रैक, सोलर लाइटिंग और ग्रीन कॉरिडोर

    June 13, 2026

    असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह’ 14 को
    • रांची में रिंग रोड के दोनों किनारों पर बनेगी साइकिल ट्रैक, सोलर लाइटिंग और ग्रीन कॉरिडोर
    • असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
    • पलामू : ट्रक ने श्रद्धालुओं की कार को मारी टक्कर, चार की मौत
    • रांची : कोकर में युवक की हत्या के दो आरोपित गिरफ्तार
    • अमेरिकी हमले में मारा गया वेनेजुएला के सबसे खूंखार गैंग का सरगना, ट्रंप का दावा
    • मिसाइल खतरों से निपटने के लिए डीआरडीओ ने किया डिफेंस प्रणाली और रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण
    • टीएमसी विधायक मदन मित्रा के सात ठिकानों पर रेड, नगर पालिका भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार के 50 लाख घरों में लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र, विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    Blog

    बिहार के 50 लाख घरों में लगेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र, विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    News MaatiBy News MaatiJune 5, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। सरकार जीविका दीदियों की मदद से लोगों को घरों में सौर ऊर्जा यंत्र लगाने के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए जीविका दीदियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को 50 लाख घरों में मुफ्त सौर ऊर्जा यंत्र लगाने की घोषणा की। वे विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना अंतर्गत एक लाख पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा जिन लोगों के यहां सोलर युक्त बिजली उत्पादन 125 यूनिट से अधिक होगा, उनसे राज्य सरकार बिजली खरीदेगी और राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। इस प्रकार यह आमदनी का एक माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। हम वित्त मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अनुदान के रूप में सरकार 23000 करोड रुपये दे रही है।उन्होंने कहा कि अनुदान की इतनी बड़ी राशि बिजली उपभोक्ताओं को देश में कहीं नहीं दिया जाता है। बिहार का बजट 3,47,000 करोड़ रुपये का है जिसमें हमारा अपना संसाधन 60 से 70 हजार करोड़ रुपया है। इनमें से एक तिहाई राशि बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी के रूप में दी जा रही है।उन्होंने कहा कि हम लोग सोलर युक्त बिजली उत्पादन यंत्र को सभी लोगों के घरों पर अधिष्ठापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पहले चरण में पांच लाख लोगों के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा यंत्र लगाए जाएंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों के घरों की छतों पर लगने वाले प्रत्येक सौर ऊर्जा प्लेट पर आने वाली लागत में भारत सरकार 33000 रुपये की सहयोग राशि उपलब्ध देगी, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी।उन्होंने कहा कि इसके लिए यदि लोन लेने की आवश्यकता पड़ेगी तो लिया जाएगा। भारत सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। अगले दो वर्षों में 50 लाख परिवारों तक सौर ऊर्जा उत्पादित बिजली पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार पर्यावरण की चिंता करते रहते हैं। हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। प्रधानमंत्री भारत को विकसित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं, वह काफी प्रेरणादायी है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को संवारने का काम किया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के अतिरिक्त कई मंत्री एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं : मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेपी गंगा पथ पर समग्र उद्यान परियोजना अंतर्गत एक लाख पौधरोपण अभियान की शुरूआत हुई है। पहल से आने वाले समय में जेपी गंगा पथ आक्सीजन का केंद्र बनेगा। जीवन के लिए आक्सीजन सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सभी को काम करने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाए तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। जेपी गंगा पथ पर जागिंग ट्रैक बनाया गया है। जीवन चक्र को आगे बढ़ाने के लिए आक्सीजन और आक्सीजन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सभी का दायित्व है।बिहार में एनडीए की सरकार ने 43 करोड़ पौधरोपण कराया है जिससे हरित आवरण बढ़ा है। सभी से आग्रह है कि अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं। जिनकी मां स्वर्गवासी हो गई हैं उनकी याद में पेड़ लगाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षित और विश्व सुरक्षित हो।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ‘चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह’ 14 को

    June 13, 2026

    रांची में रिंग रोड के दोनों किनारों पर बनेगी साइकिल ट्रैक, सोलर लाइटिंग और ग्रीन कॉरिडोर

    June 13, 2026

    असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,394

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,068

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    ‘चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह’ 14 को

    By News MaatiJune 13, 20266

    रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) की ओर से 14 जून ( रविवार)…

    रांची में रिंग रोड के दोनों किनारों पर बनेगी साइकिल ट्रैक, सोलर लाइटिंग और ग्रीन कॉरिडोर

    June 13, 2026

    असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

    June 13, 2026

    पलामू : ट्रक ने श्रद्धालुओं की कार को मारी टक्कर, चार की मौत

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘चित्रगुप्त मेधा सम्मान समारोह’ 14 को

    June 13, 2026

    रांची में रिंग रोड के दोनों किनारों पर बनेगी साइकिल ट्रैक, सोलर लाइटिंग और ग्रीन कॉरिडोर

    June 13, 2026

    असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा

    June 13, 2026

    पलामू : ट्रक ने श्रद्धालुओं की कार को मारी टक्कर, चार की मौत

    June 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.