
रांची। शिव एवं काली पूजा समिति की ओर से मेसरा पंचायत में इस साल भी ग्राम वासियों के सहयोग से काली पूजा 16 अप्रैल (गुरुवार) धूमधाम से मनाया जायेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली ने बताया कि गुरुवार रात 09:30 बजे से पूजा शुरू होगी। 12:00 बजे से बली शुरू होगी। पूजा में हजारों बकरे की दी जाती है बली। शुक्रवार सुबह 5:00 बजे मां काली का महाभोग प्रसाद वितरण होगा और शाम 6:00 बजे विसर्जन किया जाएगा। शिव एवं काली पूजा समिति के अध्यक्ष गंगा करमाली, सचिव जलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, मुख्य संरक्षक श्रीमान प्रेमचंद महतो, संरक्षक संजय कुमार महतो, सूरज प्रकाश, सुशीला देवी, टीपू महतो, प्रीतम लोहरक, अजय महतो, सुरेंद्र महतो, श्याम करमाली ,सोहराय महतो , दिनेश महतो, संजय महतो, गोविंद महतो, जनार्दन चौधरी, सीताराम महतो, एवं पदाधिकारी के रूप में राजा महतो अजीत महतो, गोपी महतो, वीरेंद्र महतो, राहुल प्रकाश तारकेश्वर महतो , राजू महतो, बबलू महतो, सुनील, शिवलाल, सतीश कालेश्वर, प्रभात चौधरी, कुशल मुंडा, विराट रोहित मिर्धा जितेंद्र एवं अन्य समस्त पदाधिकारी गण और ग्रामीण पूजा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य यजमान के रूप में रामकृष्ण महतो भी अहम भूमिका निभाते हैं । पूजा के मुख्य पुजारी मानस बनर्जी हैं।




