Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची नगर निगम में बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने ली मेयर पद की शपथ

    March 19, 2026

    सुवेंदु अधिकारी का दावा, भवानीपुर से ममता बनर्जी 25-30 हजार वोटों से हारेंगी

    March 19, 2026

    कांग्रेस के भीतर मतभेद उजागर, शशि थरूर व मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया नीति पर केंद्र का किया समर्थन

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची नगर निगम में बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने ली मेयर पद की शपथ
    • सुवेंदु अधिकारी का दावा, भवानीपुर से ममता बनर्जी 25-30 हजार वोटों से हारेंगी
    • कांग्रेस के भीतर मतभेद उजागर, शशि थरूर व मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया नीति पर केंद्र का किया समर्थन
    • दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत
    • इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा
    • मिडल ईस्ट महायुद्ध : ईरान का कतर पर बड़ा हमला, वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में हड़कंप
    • अमेरिका के सामने एक ही समय में परमाणु शक्ति संपन्न देशों रूस और चीन को रोकने की चुनौती : पेंटागन
    • पूर्व महापौर अशोक कुमार सिंह ने कांके रोड में आदिवासी महिलाओं को किया सम्मानित, सरहुल धूमधाम से मनाने का आह्वान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कांग्रेस के भीतर मतभेद उजागर, शशि थरूर व मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया नीति पर केंद्र का किया समर्थन
    Blog

    कांग्रेस के भीतर मतभेद उजागर, शशि थरूर व मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया नीति पर केंद्र का किया समर्थन

    News MaatiBy News MaatiMarch 19, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार की आलोचना कर रही है जबकि पार्टी के दो सांसदों शशि थरूर और मनीष तिवारी ने भारत की विदेश नीति का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने कहा कि इस जटिल स्थिति में भारत ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समझदारी भरा रुख अपनाया है। शशि थरूर ने अपने एक लेख में भारत की ‘चुप्पी’ को सही ठहराते हुए कहा कि यह कोई नैतिक कमजोरी नहीं बल्कि जिम्मेदार कूटनीति का हिस्सा है। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गुटनिरपेक्ष नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत हमेशा सिद्धांत और व्यवहारिकता के बीच संतुलन बनाकर चलता आया है। शशि थरूर ने लिखा, “गुटनिरपेक्षता का मतलब नैतिक रुख से दूर रहना नहीं था, बल्कि यह समझना था कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए बड़े वैश्विक टकरावों से दूरी बनाए रखना जरूरी है।”उन्होंने कहा कि आज के दौर में भारत ‘मल्टी-अलाइनमेंट’ की नीति पर चल रहा है, यानी वह अलग-अलग वैश्विक ताकतों के साथ अपने संबंध बनाए रखते हुए अपने राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देता है।उन्होंने यह भी माना कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सही नहीं है, लेकिन भारत की चुप्पी इसका समर्थन नहीं है, बल्कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है।उन्होंने कहा, “सरकार का यह देखना कि किसी बयान का देश की अर्थव्यवस्था और रणनीतिक स्थिति पर क्या असर पड़ेगा, नैतिक समर्पण नहीं, बल्कि जिम्मेदार शासन है।”वहीं, मनीष तिवारी ने भी हाल ही में एक कार्यक्रम में केंद्र सरकार के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई संघर्ष चल रहे हैं और ऐसे में किसी एक पक्ष का समर्थन करना आसान नहीं है।मनीष तिवारी ने कहा, “यह भारत की लड़ाई नहीं है। हम इस क्षेत्र में हमेशा सीमित भूमिका में रहे हैं, इसलिए दूरी बनाए रखना ही समझदारी है।” उन्होंने भारत की रणनीतिक स्वायत्तता का जिक्र करते हुए कहा कि अपने हितों की रक्षा करना और संतुलन बनाकर चलना ही सही नीति है।इधर, केंद्र सरकार की कथित चुप्पी और ईरान के सर्वोच्च नेता की हत्या पर देर से प्रतिक्रिया देने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना करते हुए एक खुला पत्र लिखा था।हालांकि, कांग्रेस के ही दो वरिष्ठ नेताओं द्वारा सरकार के रुख का समर्थन किए जाने से पार्टी के भीतर मतभेद साफ नजर आ रहे हैं। इससे विपक्ष के आरोपों की धार भी कुछ कमजोर होती दिख रही है।बता दें कि इससे पहले भी शशि थरूर और मनीष तिवारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद केंद्र सरकार की कूटनीतिक पहल का समर्थन किया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची नगर निगम में बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने ली मेयर पद की शपथ

    March 19, 2026

    सुवेंदु अधिकारी का दावा, भवानीपुर से ममता बनर्जी 25-30 हजार वोटों से हारेंगी

    March 19, 2026

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,355

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,025

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रांची नगर निगम में बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने ली मेयर पद की शपथ

    By News MaatiMarch 19, 202652

    रांची। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के चुनाव में बीजेपी समर्थित वार्ड 31…

    सुवेंदु अधिकारी का दावा, भवानीपुर से ममता बनर्जी 25-30 हजार वोटों से हारेंगी

    March 19, 2026

    कांग्रेस के भीतर मतभेद उजागर, शशि थरूर व मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया नीति पर केंद्र का किया समर्थन

    March 19, 2026

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत

    March 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची नगर निगम में बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने ली मेयर पद की शपथ

    March 19, 2026

    सुवेंदु अधिकारी का दावा, भवानीपुर से ममता बनर्जी 25-30 हजार वोटों से हारेंगी

    March 19, 2026

    कांग्रेस के भीतर मतभेद उजागर, शशि थरूर व मनीष तिवारी ने पश्चिम एशिया नीति पर केंद्र का किया समर्थन

    March 19, 2026

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत

    March 19, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.