
रांची। मेसरा शिव एवं काली पूजा समिति की बैठक रविवार को गंगा करमाली की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि चार अप्रैल को मंडा पूजा और पांच को झूलन कार्यक्रम होगा। 16 अप्रैल को काली पूजा होगा बैठक में सर्वसम्मित से संजय कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य, कांके पूर्वी को मुख्य संरक्षक, गंगा करमाली को अध्यक्ष, जलेश्वर महतो को सचिव चुना गया। इसके अलावा सह -सचिव बबलू महतो, सतीश महतो, किशोर महतो छोटेलाल महतो, उपाध्यक्ष कुशल मुंडा, शिवलाल महतो, कालेश्वर महतो, मनोज महली बनाया, जबकि प्रभात महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी।




