Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को मिलेगा ₹1.10 लाख PLR, बोनस राशि में ₹7,250 की बढ़ोतरी

    October 4, 2026

    Jharkhand का टूअर गीदर पहले बना विधायक ,अब पीएचडी धारी

    October 3, 2026

    रामगढ़ में चैंबर की पहल पर अतिक्रमण अभियान पर छठ तक रोक

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को मिलेगा ₹1.10 लाख PLR, बोनस राशि में ₹7,250 की बढ़ोतरी
    • Jharkhand का टूअर गीदर पहले बना विधायक ,अब पीएचडी धारी
    • रामगढ़ में चैंबर की पहल पर अतिक्रमण अभियान पर छठ तक रोक
    • जेपीएससी अनियमितता मामले में सीआइडी ने हजारीबाग से दो भाइयों को पकड़ा
    • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फुटपाथ विक्रेताओं को बांटे 400 कैनोपी छाते
    • बिहार के सीमांचल में गुलाबी क्रांति, 20 हजार महिलाओं ने बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार
    • बीएनएस में बदलाव से अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला, अमित शाह ने किया ऐलान
    • महिला के बाद पुरुष हॉकी टीम ने भी जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में भारत का डबल धमाका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, जवानों के लिए खुलेगा अस्पताल: डीजीपी
    Blog

    झारखंड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, जवानों के लिए खुलेगा अस्पताल: डीजीपी

    News MaatiBy News MaatiFebruary 19, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड पुलिस की विशेष एंटी नक्सल इकाई झारखंड जगुआर का 18वां स्थापना दिवस रांची स्थित जगुआर मुख्यालय में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया। इस दौरान जवानों ने परेड और हथियारों का प्रदर्शन भी किया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मौके पर झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी साकेत सिंह आईजी माइकल राज आईजी अनूप अनूप बीथ्रे, आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी अजय लिंडा, आईजी प्रभात कुमार, डीआईजी कन्हैया मयूर पटेल, डीआईजी इंद्रजीत महाथा, डीआईजी चंदन झा अन्य वरीय पदाधिकारी एवं जवानों के परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे।

    डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि नक्सल समस्या पर झारखंड जगुआर ने अपनी आहूति देकर काबू पाया है। डीजीपी ने बताया कि 18 साल में जगुआर ने नक्सल आउटफिट्स के खिलाफ बेहतर काम किया है। हमारे झारखंड जगुआर को श्रेष्ठ बनाने में बेहतर प्रशिक्षण की भूमिका है। नए लड़के बेहतर काम कर रहे हैं। वर्तमान सरकार ने पुलिस की चुनौतियों को ठीक करने की दिशा में काम किया है। ऐसे में पुलिस का मनोबल बढ़ा है। 18 सालों में 350 से अधिक नक्सल की गिरफ्तारी हुई है। 50 से ज्यादा को मार गिराया गया।

    डीजीपी ने बताया कि झारखंड जगुआर के जवान नक्सलियों के खिलाफ बेहतरीन तो हैं ही। साथ ही जगुआर की बीडीएस टीम (बम निरोधक दस्ता) भी बेहतर कार्य कर रही है। नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी और लैंड माइंस को निष्क्रिय कर नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया और जंगली रास्तों को अपने फोर्स और ग्रामीणों के लिए सुरक्षित बनाया।

    जगुआर की स्थापना दिवस के अवसर पर डीजीपी तदाशा मिश्रा ने जगुआर मुख्यालय में एक अस्पताल खोलने की घोषणा की। डीजीपी ने बताया कि आईजी झारखंड जगुआर अनूप बिरथरे ने जगुआर कैंपस में एक अस्पताल होना अनिवार्य बताया था। यह सच भी है कि इतने बड़े कैंपस में डॉक्टरों की टीम का होना बेहद आवश्यक है। इसलिए जल्द ही 10 बेड का एक अस्पताल झारखंड जगुआर कैंपस में शुरू किया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ चिकित्सा की सभी व्यवस्था रहेगी।

    आईजी अनूप बिरथरे ने कहा कि गठन के बाद से झारखंड जगुआर ने राज्य में शांति स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक जगुआर के 24 वीर जवान शहीद हुए हैं और वे सभी को नमन करते हैं। आईजी ने कहा कि झारखंड पुलिस और जगुआर के समर्पित प्रयासों के कारण आज राज्य इस मुकाम पर खड़ा है। फिलहाल चाईबासा जिला को नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है, लेकिन पुलिस और जगुआर की टीम जल्द ही वहां भी पूरी तरह शांति स्थापित कर देगी। एंटी-नक्सल आॅपरेशन के उद्देश्य से गठित इस विशेष बल ने अपने लक्ष्य को काफी हद तक हासिल कर लिया है, जो झारखंड के लिए एक बडी उपलब्धि है।

    बिरथरे ने बताया कि झारखंड जगुआर परिवार का यह सौभाग्य है कि आज हमारे स्थापना दिवस पर आप सभी अतिथियों का आगमन झारखंड जगुआर कैंपस में हुआ है। इसके लिए हम आप सभी के आभारी हैं। आईजी ने बताया कि झारखंड जगुआर का गठन वर्ष 2008 में लेफ्ट विंग एक्सट्रीम से लड़ने के लिए एक एंटी नक्सल फोर्स के रूप में किया गया था। गठन से लेकर आज तक झारखंड जगुआर ने अपने इस कर्तव्य का निर्वहन भली-भांति किया है और झारखंड राज्य में वामपंथी उग्रवाद से लड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को मिलेगा ₹1.10 लाख PLR, बोनस राशि में ₹7,250 की बढ़ोतरी

    October 4, 2026

    Jharkhand का टूअर गीदर पहले बना विधायक ,अब पीएचडी धारी

    October 3, 2026

    रामगढ़ में चैंबर की पहल पर अतिक्रमण अभियान पर छठ तक रोक

    October 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,439

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026848
    Don't Miss
    Blog

    कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को मिलेगा ₹1.10 लाख PLR, बोनस राशि में ₹7,250 की बढ़ोतरी

    By News MaatiOctober 4, 20260

    धनबाद। कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खबर सामने आई…

    Jharkhand का टूअर गीदर पहले बना विधायक ,अब पीएचडी धारी

    October 3, 2026

    रामगढ़ में चैंबर की पहल पर अतिक्रमण अभियान पर छठ तक रोक

    October 3, 2026

    जेपीएससी अनियमितता मामले में सीआइडी ने हजारीबाग से दो भाइयों को पकड़ा

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को मिलेगा ₹1.10 लाख PLR, बोनस राशि में ₹7,250 की बढ़ोतरी

    October 4, 2026

    Jharkhand का टूअर गीदर पहले बना विधायक ,अब पीएचडी धारी

    October 3, 2026

    रामगढ़ में चैंबर की पहल पर अतिक्रमण अभियान पर छठ तक रोक

    October 3, 2026

    जेपीएससी अनियमितता मामले में सीआइडी ने हजारीबाग से दो भाइयों को पकड़ा

    October 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.