Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी

    June 30, 2026

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी
    • करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा
    • नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात
    • आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
    • सरकार ने बदले पेट्रोल-डीजल के नियम, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये फैसला
    • बिहार के सभी जिला अस्पताल बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी, सीसीटीवी से होगी डॉक्टरों की निगरानी
    • तारा शाहदेव मामले में रकीबुल हसन को झारखंड हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
    • ED दफ्तर नहीं पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, कल पिता की बारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » शहरों में चार लाख करोड़ होगा निवेश, साउथ ब्लाक की अंतिम बैठक में एक लाख करोड़ अर्बन चैलेंज फंड को मौदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    Blog

    शहरों में चार लाख करोड़ होगा निवेश, साउथ ब्लाक की अंतिम बैठक में एक लाख करोड़ अर्बन चैलेंज फंड को मौदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    News MaatiBy News MaatiFebruary 14, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के शहरों को विकसित भारत के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। साउथ ब्लाक की आखिरी कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक लाख करोड़ रुपये के अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) को मंजूरी दी है।

    इससे पांच वर्षों में शहरी क्षेत्रों में चार लाख करोड़ रुपये निवेश का रास्ता खुलेगा। महत्वपूर्ण यह कि शहरी विकास अब सिर्फ सरकारी अनुदान पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि बाजार से धन जुटाकर, निजी भागीदारी बढ़ाकर और सुधारों के आधार पर कायाकल्प किया जाएगा।

    यह पहल बजट में घोषित उस नजरिये को जमीन पर उतारने का प्रयास है, जिसमें शहरों को आर्थिक विकास का केंद्र मानकर रचनात्मक पुनर्विकास और स्वच्छता सुधारों पर जोर दिया गया है। जाहिर है शहरों को केवल बसावट का केंद्र नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की पहल है।

    सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि परियोजना की लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार देगी। शर्त है कि कम से कम 50 प्रतिशत धन बाजार से जुटाया जाए। इसमें नगरपालिका बांड, बैंक ऋण और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) जैसे तरीके होंगे। बाकी 25 प्रतिशत राशि राज्य सरकारें, केंद्र शासित प्रदेश या शहरी स्थानीय निकाय जुटाएंगे।

    इस मॉडल से कुल निवेश चार लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। यह कोष वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक लागू रहेगा, जबकि क्रियान्वयन की अवधि 2033-34 तक बढ़ाई जा सकती है। परियोजनाओं का चयन पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी तरीके से किया जाएगा।

    इन्हें मिलेगी प्राथमिकता : जो शहर बेहतर और असरदार प्रस्ताव लाएंगे, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। परियोजनाओं का मूल्यांकन इस आधार पर होगा कि वे आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण स्तर पर कितना बदलाव ला सकती हैं। इसमें राजस्व बढ़ाने की क्षमता, निजी निवेश आकर्षित करने की संभावना, रोजगार सृजन, बेहतर सुरक्षा एवं स्वच्छता जैसे पहलुओं को अहम माना जाएगा। योजना में 10 लाख या उससे अधिक आबादी वाले सभी शहर शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की वह राजधानी भी पात्र होगी, जो इस श्रेणी में नहीं आती। एक लाख या उससे अधिक आबादी वाले प्रमुख औद्योगिक शहर भी इसमें शामिल होंगे।

    छोटे और पिछड़े शहरों को भी इस योजना में खास जगह दी गई है। पूर्वोत्तर और पर्वतीय राज्यों के सभी स्थानीय निकायों तथा अन्य राज्यों के एक लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए 5000 करोड़ रुपये की ‘क्रेडिट रिपेमेंट गारंटी स्कीम’ मंजूर की गई है।

    ऋण पर मिलेगी केंद्रीय गारंटी : इसके तहत पहली बार लिए जाने वाले ऋण पर सात करोड़ रुपये या ऋण राशि के 70 प्रतिशत तक की केंद्रीय गारंटी दी जाएगी। पहली परियोजना के सफल भुगतान के बाद दूसरी परियोजना के लिए 50 प्रतिशत तक गारंटी मिलेगी। इससे छोटे शहर भी कम से कम 20 से 28 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कर सकेंगे। इन क्षेत्रों पर रहेगा विशेष जोरयह योजना अनुदान आधारित व्यवस्था से हटकर सुधार और परिणाम आधारित वित्तपोषण की दिशा में बड़ा बदलाव है। शहरी शासन में डिजिटल सुधार, वित्तीय पारदर्शिता, बेहतर सेवा वितरण, पारगमन आधारित विकास, हरित बुनियादी ढांचा और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर रहेगा।

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के डिजिटल पोर्टल के जरिये परियोजनाओं की निगरानी की जाएगी।आर्थिक विकास का केंद्र होंगे शहरपरियोजना क्षेत्रों में शहरों को आर्थिक विकास केंद्र के रूप में विकसित करना, केंद्रीय व्यापारिक जिलों का नवीनीकरण, विरासत स्थलों का संरक्षण, ब्राउनफील्ड परियोजनाएं, जल आपूर्ति और सीवरेज सिस्टम का उन्नयन तथा ठोस कचरा प्रबंधन जैसी योजनाएं शामिल होंगी। जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम को ध्यान में रखते हुए लचीले और सुरक्षित शहरों के निर्माण पर भी जोर रहेगा।

    स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी : स्टार्टअप क्षेत्र को प्रोत्साहन देते हुए कैबिनेट ने 10 हजार करोड़ रुपये के ‘स्टार्टअप इंडिया फंड आफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य नवाचार आधारित उद्योगों को पूंजी उपलब्ध कराना है, ताकि छोटे शहरों और नए उद्यमियों को भी निवेश का मौका मिल सके। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना के तहत डीप टेक, तकनीक आधारित और क्षेत्र से अप्रभावित स्टार्टअप पर फोकस किया जाएगा। डीप टेक और हाई-टेक स्टार्टअप की फंडिंग करने वाले वैकल्पिक निवेश फंडों में सरकार अधिक योगदान देगी। केंद्र सरकार ने 2016 में स्टार्टअप को प्रारंभिक पूंजी उपलब्ध कराने और उन्हें सोचा-समझा जोखिम उठाने में सक्षम बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का फंड आफ फंड्स बनाया था।

    कैबिनेट के अन्य फैसले : रेल मंत्रालय की 18,509 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं में कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बेल्लारी-होसापेट के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण शामिल है। -असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे सड़क-सह-रेल सुरंग योजना को भी मंजूरी दी गई है। यह पानी के नीचे भारत की पहली और विश्व की दूसरी सड़क-सह-रेल सुरंग होगी। यह परियोजना गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के कड़रू से तीन बच्चे लापता, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    June 29, 2026

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा में फिर किए हवाई और जमीनी हमले, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

    June 29, 2026

    बिहार में हर महीने के आखिरी रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ आयोजित किया जाएगा: सम्राट चौधरी

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025970

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    India

    जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी

    By News MaatiJune 30, 20264

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृत सुभाषित…

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात

    June 29, 2026

    आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: मोदी

    June 30, 2026

    करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद जमशेदपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने सिटी एसपी की कार का शीशा तोड़ा

    June 30, 2026

    नव चयनित शिक्षक ने हेमंत सोरेन के सामने कहीं दिल की बात

    June 29, 2026

    आयुष्मान सारथी लॉन्च:  व्हाट्सएप पर मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

    June 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.