Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    2029 में झारखंड जीतने का भाजपा का संकल्प, गजेंद्र पटेल बोले- संगठन और बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता

    October 5, 2026

    अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने

    October 5, 2026

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 2029 में झारखंड जीतने का भाजपा का संकल्प, गजेंद्र पटेल बोले- संगठन और बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता
    • अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने
    • टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
    • हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामला,  हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
    • पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम
    • शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 473 अंक उछला; निफ्टी में भी तेजी
    • ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कहा- न्यूज के आधार पर फैसला नहीं दे सकते
    • झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रामगढ़ में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में 101 जोड़े लिए सात फेरे, राज्यपाल, मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने दिया आशीर्वाद
    Blog

    रामगढ़ में सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में 101 जोड़े लिए सात फेरे, राज्यपाल, मनोज तिवारी समेत कई नेताओं ने दिया आशीर्वाद

    News MaatiBy News MaatiFebruary 8, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रामगढ़। रामगढ़ की धरती एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना। 101 जोड़े सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध गए। सिद्धू-कान्हु मैदान में अभूतपूर्व सांसद सामूहिक विवाह उत्सव का यह दृश्य लोगों के जेहन में सदैव यादगार रहेगा। खासकर उन 101 जोड़ों को, जिन्होंने और उनके परिजनों ने कभी कल्पना तक नहीं की होगी कि उनके दूल्हे इस कदर सजी-धजी कार में बैंड, बाजा, बारात के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के बीच झूमते-गाते और नाचते उनके साथ सात फेरे लेंगे।

    राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई गणमान्य हस्तियां उनकी शादी के गवाह बने और सभी नव दंपति को आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी मृदुल एवं झारखंड के प्रसिद्ध लोकगायक सजनी मोर फेम दीपक तिर्की मंच से अपने सुरों से समां बांधा। प्रसिद्ध म्यूजिकल फेरे स्पेशल राघव पंडित और उनकी टीम ने शादी की रस्म अदायगी की। सांसद मनीष जायसवाल इन 101 गरीब की बेटियों के लिए मसीहा बन गए। बेटियों के कन्यादान और फिर शादी के बाद विदाई के दौरान सांसद मनीष जायसवाल विचलित और भावुक हो गए। नव वर-वधू से कहा कि जिंदगी में कभी किसी चीज की जरूरत हो, इस भाई, इस बेटे को जरूर याद कर लेना।

    वास्तव में कुछ ऐसे जोड़े जिनके नेत्र की रोशनी चली गई, कई दिव्यांग थे, कुछ ऐसे लोग थे, जिन्हें दो जून की रोटी भी मुश्किल से मयस्सर हो रही है। इन सभी 101 जोड़ों के सुखी दांपत्य जीवन के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने गृहस्थ बसाने के साथ जिंदगी चलाने के लिए इलेक्ट्रिक रिक्शा (टोटो) के साथ दर्जनों प्रकार के साजो-सामान के साथ विदाई किया। विवाह समारोह का खास लम्हा रहा जब 101 जोड़ों का जयमाला सितारा आकृति में हुआ और पोपर्स का धमाल एवं जमकर आतिशबाजी हुई। बारात में छऊ नृत्य, झूमर, शहनाई, ढोल वादन, नगाड़े और मांदर के थाप, ताशा की तड़तड़ाहट और बाघ, भालू के साथ हाथों में सर्प प्रदर्शन करते अलग अलग वेश में सजे लोग कतरब दिखा रहे थे।

    मनोज तिवारी अपने क्षेत्र में करेंगे ऐसे काम : प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने सांसद मनीष जायसवाल की सोंच को सलाम किया और उनके इस पहल को खुद भी अपने क्षेत्र में उतारने की बात कही। मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष जायसवाल ने असाधारण पुनीत कार्य कर इतिहास रच दिया है।

    रामगढ़ के फुटबॉल मैदान से 101 दूल्हों की सामूहिक बारात निकली। बाराती बन हजारों की जमात अभूतपूर्व भीड़ सज-धजकर साथ चल पड़ी। बारात का पहला दिव्यांग दूल्हा बीएमडब्ल्यू कार पर पहुंचा, तो सभी की निगाहें उस पर जा टिकीं। इसमें जो दुल्हन बैठी थी वो राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी कोच थी। कोई थार रॉक्स से तो कई अन्य लग्जरी वाहनों से बारात पर सवार दिखें। सांसद मनीष जायसवाल खुद अन्य मेजबानों के साथ बारात में मौजूद मेहमानों के स्वागत की अगुवाई में खड़े थे। बारात का कहीं बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ तो कहीं छतों से फूल वर्षा कर। बारात फुटबॉल मैदान से निकलकर सुभाष चौक, थाना चौक, झण्डा चौक, चट्टी बाजार होते हुए बाजार टांड़ सिद्धू कान्हु मैदान पंहुचा। प्रसिद्ध गायक सह सांसद मनोज तिवारी का बारात में एंट्री हुई तो उनकी एक झलक पाने को लोग आतुर दिखे ।

    शादी के दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने यहां पहुंचकर करीब एक घंटे तक समय बिताया। मुख्य मंच से हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर जोड़ों को आशीष दिया एवं लोगों का अभिवादन किया। राज्यपाल के अलावे भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, दिल्ली के सांसद सह गायक मनोज तिवारी, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे सहित कई गणमान्य नेता और लाखों की संख्या में आम जनता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    2029 में झारखंड जीतने का भाजपा का संकल्प, गजेंद्र पटेल बोले- संगठन और बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता

    October 5, 2026

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026

    झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,440

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,129

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026848
    Don't Miss
    Blog

    2029 में झारखंड जीतने का भाजपा का संकल्प, गजेंद्र पटेल बोले- संगठन और बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता

    By News MaatiOctober 5, 20262

    रांची। भाजपा के झारखंड प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा है कि…

    अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने

    October 5, 2026

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026

    हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामला,  हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    2029 में झारखंड जीतने का भाजपा का संकल्प, गजेंद्र पटेल बोले- संगठन और बूथ मजबूत करें कार्यकर्ता

    October 5, 2026

    अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने

    October 5, 2026

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026

    हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामला,  हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    October 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.