Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने

    October 5, 2026

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026

    हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामला,  हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने
    • टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
    • हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामला,  हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
    • पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम
    • शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 473 अंक उछला; निफ्टी में भी तेजी
    • ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कहा- न्यूज के आधार पर फैसला नहीं दे सकते
    • झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच
    • गंडक बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पाकिस्तान बॉर्डर के पास फिर गरजेंगे भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट, ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को होगा अभ्यास
    Blog

    पाकिस्तान बॉर्डर के पास फिर गरजेंगे भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट, ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को होगा अभ्यास

    News MaatiBy News MaatiFebruary 5, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । पाकिस्तान सीमा के पास एक बार फिर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट गरजते नजर आएंगे। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को अभ्यास के लिए वायुसेना अपनी पूरी ताकत मैदान में उतारेगी। ऑपरेशन सिंदूर में अपना पराक्रम दिखा चुकी भारतीय वायुसेना अब पाकिस्तान सीमा के पास जैसलमेर में इस साल का पहला और सबसे बड़ा वायु सैन्य अभ्यास करने जा रही है। इस अभ्यास का नाम वायु शक्ति 2026 है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास में वायुसेना के वेस्टर्न और साउथ वेस्टर्न कमांड के एयरबेस और उनके असेट्स हिस्सा ले रहे हैं। सभी यूनिट्स को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है। 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट इस अभ्यास में शिरकत करने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल वायुसेना के लगभग सभी लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम इस अभ्यास में भाग लेंगे। रक्षा अधिकारियों के अनुसार राफेल, सुखोई-30, तेजस, मिग-29, जगुआर, मिराज-2000 और हॉक एयरक्राफ्ट सटीक निशाना साधते नजर आएंगे। चूंकि मिग-21 विमान वायुसेना से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए पहली बार वे इस वायु सैन्य अभ्यास में दिखाई नहीं देंगे। इसके अलावा अटैक हेलीकॉप्टर प्रचंड को भी रॉकेट दागते हुए देखा जाएगा।रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, “यह अभ्यास एक काल्पनिक युद्ध का माहौल बनाकर किया जाएगा। पूरे अभ्यास को वायुसेना के इंटीग्रेटेड एयर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईएसीसीएस) के जरिए मॉनिटर और कंट्रोल किया जाएगा।” गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी आईएसीसीएस ने हर एक पाकिस्तानी जेट, मिसाइल और ड्रोन पर नजर रखी थी।थलसेना का आकाश तीर सिस्टम भी इसी आईएसीसीएस से जुड़ा हुआ था। वायुसेना के सभी हाई-पावर, लॉन्ग-रेंज, मीडियम-रेंज और शॉर्ट-रेंज रडार से मिलने वाली जानकारियों से एक कंप्लीट एयर पिक्चर तैयार की जाती रही, जिसके आधार पर हर एरियल खतरे को एंगेज किया गया।भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स के साथ-साथ फिक्स्ड-विंग ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट यूनिट के सी-130जी और सी-295, हेलीकॉप्टर यूनिट के प्रचंड, चिनूक, एमआई-17 और एएलएच, ड्रोन तथा ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किए गए लॉयटरिंग म्यूनिशन का भी उपयोग किया जाएगा। पहली बार वायु शक्ति अभ्यास में सी-295 नाइट असॉल्ट लैंडिंग ड्रिल को अंजाम देगा। इसके अलावा सी-130J सुपर हरक्यूलिस छोटे रनवे पर लैंड कर गरुड़ कमांडो को वॉर जोन में उतारने के बाद कुछ ही समय में दोबारा टेक-ऑफ करता नजर आएगा। इस दौरान दो अटैक हेलीकॉप्टर पूरे ऑपरेशन एरिया को सुरक्षित रखेंगे।भारतीय वायुसेना के इस अभ्यास की जानकारी पाकिस्तान को भी है, जिसके लिए एनओटीएएम जारी किया गया है। हालांकि पाकिस्तान की फितरत को देखते हुए वायुसेना ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को भी पूरी तरह एक्टिव कर दिया है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार आईएसीसीएस अटैक और डिफेंस दोनों के लिए पूरे एयरस्पेस की निगरानी करेगा।एयर डिफेंस की कई लेयर तैयार की गई हैं, जिनमें एंटी-एयरक्राफ्ट गन, एंटी-ड्रोन सिस्टम और ऑपरेशनल रेडीनेस प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसमें आकाश मिसाइल सिस्टम के साथ-साथ थलसेना की एल-70 गन भी तैनात रहेंगी। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक वायु शक्ति अभ्यास के लिए कई वीवीआईपी को भी आमंत्रित किया गया है। दिल्ली स्थित मित्र देशों के दूतावासों से करीब 40 अधिकारी भी इस अभ्यास को देखने के लिए मौजूद रह सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026

    झारखंड : शैक्षणिक भ्रमण से लौटे करीब 30 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

    October 5, 2026

    गंडक बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, गोपालगंज-छपरा के सात इंजीनियर निलंबित

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,440

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,129

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026848
    Don't Miss
    Bihar

    अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने

    By News MaatiOctober 5, 202610

    पटना। विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज का विरोध कर…

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026

    हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामला,  हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    October 5, 2026

    पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

    October 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अनंत सिंह ने नीरज के लिए प्रचार करने से कर दिया इनकार, ललन सिंह के मनाने पर भी नहीं माने

    October 5, 2026

    टी-20 मैच से पहले एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी, रांची में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

    October 5, 2026

    हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामला,  हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    October 5, 2026

    पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

    October 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.