Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    June 30, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार
    • झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
    • रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
    • पुलिस संरक्षण में हुई करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या, दोषी पर भी चले हत्या का मुकदमा और मिले फांसी: भानु प्रताप शाही
    • झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय
    • भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार
    • ‘रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’, रामपुर में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर वार
    • केतन हत्याकांड : सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
    Blog

    झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

    News MaatiBy News MaatiJanuary 27, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में नगर निगमों को दो वर्गों में बांटने और मेयर पद के आरक्षण की व्यवस्था को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मंगलवार को चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने शांतनु कुमार चंद्र की ओर से दायर जनहित याचिका पर यह अहम फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार की उस नीति को चुनौती दी थी, जिसके तहत नगर निकाय चुनाव के लिए झारखंड के कुल नौ नगर निगमों को दो वर्गों, वर्ग ‘क’ और वर्ग ‘ख’ में विभाजित किया गया है। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, वर्ग ‘क’ में रांची और धनबाद नगर निगम को शामिल किया गया है, जबकि राज्य के शेष अन्य नगर निगमों को वर्ग ‘ख’ में रखा गया है। इसी वर्गीकरण के आधार पर मेयर पद के आरक्षण का निर्धारण किया गया था। याचिका में कहा गया था कि सरकार ने 2011 की जनगणना के आंकड़ों की अनदेखी करते हुए आरक्षण नीति लागू की है। प्रार्थी के अनुसार, 2011 की जनगणना में धनबाद जिले में अनुसूचित जाति की आबादी करीब दो लाख बताई गई है, ऐसे में यहां मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होना चाहिए था।इसके विपरीत, सरकार की नीति के तहत धनबाद में मेयर पद को अनारक्षित घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर, गिरिडीह नगर निगम में अनुसूचित जाति की आबादी महज लगभग 30 हजार होने के बावजूद वहां मेयर पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने इसे संविधान के समानता और न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी।इस मामले में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने पक्ष रखा। सरकार ने दलील दी कि नगर निगमों का वर्गीकरण और आरक्षण पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत और संबंधित नियमों के अनुसार किया गया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्य में नगर निकाय चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    June 30, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,071

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025970

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Blog

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    By News MaatiJune 30, 20265

    नई दिल्ली। विकसित भारतझ्रगारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) अधिनियम बुधवार से…

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026

    पुलिस संरक्षण में हुई करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या, दोषी पर भी चले हत्या का मुकदमा और मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    June 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    देशभर में कल से लागू होगा वीबी-जी राम-जी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार का वैधानिक अधिकार

    June 30, 2026

    झारखंड क्षत्रिय महासंघ ने की हिमांशु हत्या की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, पत्नी ने 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

    June 30, 2026

    पुलिस संरक्षण में हुई करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या, दोषी पर भी चले हत्या का मुकदमा और मिले फांसी: भानु प्रताप शाही

    June 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.