
राँची: प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था जेसीआई राँची नियो (JCI Ranchi NEO) द्वारा अपने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी नई कार्यकारिणी टीम (2026) के लिए 9वें शपथ ग्रहण समारोह (Installation Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम आज, 24 जनवरी 2026 को कांटाटोली स्थित ‘ओएमजी, हिंदुस्तान टिम्बर’ के प्रांगण में संपन्न हुआ।



मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि: इस अवसर पर निहार तुलस्यान मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही, JC तन्वी अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
नई कार्यकारिणी टीम (वर्ष 2026): समारोह के दौरान JC HGF अनुज अग्रवाल ने आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उनके नेतृत्व में वर्ष 2026 के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों ने भी अपना पदभार ग्रहण किया:
अध्यक्ष: JC अनुज अग्रवाल
सचिव: JC अभिषेक झाझरिया
कोषाध्यक्ष: JC विकाश गोयल
संयुक्त सचिव: JC रमन बगड़िया
उपाध्यक्ष (मैनेजमेंट): JC कुशल सर्राफ
उपाध्यक्ष (ट्रेनिंग): JC शुभम मोदी
उपाध्यक्ष (बिज़नेस): JC सुरेश कयाल
उपाध्यक्ष (G&D): JC अभिषेक जैन
उपाध्यक्ष (PRO): JC सुमित महालका
मिशन और विजन: संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष JC विवेक कुमार जैन और पूर्व अध्यक्षों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त अध्यक्ष JC अनुज अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष संस्था “Nourish – Elevate – Outshine” के ध्येय वाक्य के साथ समाज सेवा और युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ज़ोर देगी।
कार्यक्रम के दौरान शहर के कई गणमान्य सदस्य और जेसीआई के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने नई टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की।
भवदीय, मीडिया प्रभारी, JC सुमित महालका, जेसीआई राँची नियो (JCI Ranchi NEO)

