
एबीकेएम की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन



रांची । गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय पटेल पार्क ( हरमू ) में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की समाज कल्याण प्रकोष्ठ और कला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी सहाय बतौर मुख्य आतिथि मौज़ूद थे।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न चार समूहों के विजेताओं व उप विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्मिता ने राष्ट्रगान के साथ किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का सुचारू संचालन प्रीति सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर महासभा के महामंत्री सुशील कुमार लाल, वरिष्ठ सदस्य सुनील सहाय, युवा कार्यकारी अध्यक्ष राजेश सिन्हा , व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार,आईटी सेल के अध्यक्ष संदीप कुमार, जिला अध्यक्ष ( युवा) सजल सहाय समेत कई पदाधिकारी उपस्थिति थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्या सिन्हा, प्रीति सिन्हा, स्मिता सिन्हा, निर्मला कर्ण, उमा सिन्हा, इंदु श्रीवास्तव, रंगोली सिन्हा,निर्मला कर्ण,उमा सिन्हा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

