
बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र



रांची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम ) के रांची जिला युवा प्रकोष्ठ की बैठक महासभा के कडरू स्थित कार्यालय में हुई। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी. बी सहाय ने रांची जिला युवा प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर रांची जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सजल सहाय ने बताया कि आगामी 14 फरवरी को ‘कायस्थ क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जाएगा। जिसकी मेज़बानी उनकी प्रकोष्ठ करेगी। श्री सहाय ने बताया कि बहुत जल्द ‘कायस्थ युवा सम्मेलन’ का भी आयोजन कराया जाएगा। जिससे समाज के हर वर्ग के लोग एक ही मंच साझा कर एक – दूसरे को मजबूती प्रदान करें। इस दौरान आने वाले नगर निगम चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक मे प्रदेश के महामंत्री सुशील लाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार, प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष राजेश सिन्हा, आनंद गौरव, विशाल सिन्हा, अभिमन्यु लाल, अर्पित कुमार, कुन्दन सिन्हा, ज्ञान बल्लभ सहाय, एम भूषण, प्रियांशु रंजन, रौनक सिन्हा, विजय कृष्णा, रोहित श्रीवास्तव, रोहित सिन्हा समेत महासभा के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

