Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
    • इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
    • हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
    • जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
    • राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
    • पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
    • सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हेमंत सोरेन से मिलीं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का, सीएम बोले-खेल प्रतिभा से देश और राज्य का नाम रोशन करें
    Blog

    हेमंत सोरेन से मिलीं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का, सीएम बोले-खेल प्रतिभा से देश और राज्य का नाम रोशन करें

    News MaatiBy News MaatiJanuary 4, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने शिष्टाचार भेंट की। रविवार को हुई इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नव वर्ष और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नया साल आपके लिए एक बेहतरीन वर्ष साबित हो। आप अपने खेल से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक नया मुकाम हासिल करें। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा से देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए उन्होंने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फुटबॉलर अनुष्का को सम्मानित करने के साथ उसे एक स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की। अनुष्का ने भी अपने अब तक के खेल अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने अनुष्का से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें। आपसे इस राज्य को काफी उम्मीदें हैं। आपकी हर जरूरत तथा सहयोग के लिए सरकार खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारी सरकार इन खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ वैसा प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है, जहां से वे खेलों की दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। राज्य में खेल का बेहतर वातावरण तैयार करने तथा खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए जो भी जरूरतें होगी, उसे उपलब्ध कराएंगे।

    मुख्यमंत्री ने अनुष्का कुमारी के रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड स्थित रुक्का गांव में एक खेल मैदान विकसित करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित रांची के उप विकास आयुक्त से कहा कि अनुष्का के परिजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए समुचित कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आर्थिक संकट की वजह से किसी खिलाड़ी की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए। खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को हर हाल में सामने लाना है ताकि उन्हें उनकी मंजिल मिले और खेलों की दुनिया में झारखंड की एक अलग पहचान बने।

    उल्लेखनीय है कि अनुष्का अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा के लिए द गोल मशीन के रूप में जानी जाती है, लेकिन, उनके यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष और कड़ी मेहनत की। घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के बाद भी फुटबॉल के प्रति जुनून से ही अनुष्था ने यहां तक का रास्ता सफर किया। आज अनुष्का की अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बन चुकी है। अनुष्का के पिता दिलेश मुंडा दिव्यांग हैं और माता दिहाड़ी मजदूरी कर घर- परिवार चलाती हैं। अनुष्का के दो भाई हैं। बड़ा भाई एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।

    26 दिसंबर को मिला था बाल पुरस्कार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में अनुष्का कुमारी को फुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया था। अनुष्का कुमारी कम उम्र में ही फुटबॉल के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। अनुष्का इस वर्ष मार्च में चीन में आयोजित होने वाले एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में एक बार फिर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पूर्व पिछले वर्ष सितंबर में भूटान में आयोजित सैफ अंडर- 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी भी थी। इस प्रतियोगिता में उसने सबसे ज्यादा सात गोल किए थे। इस वजह से उसे प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट का खिताब से नवाजा गया था। वहीं, 2024 में नेपाल में हुए अंडर- 16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में उप विजेता रही भारतीय टीम की भी सदस्य थी। वह फिलहाल आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रही है और इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में शामिल होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,402

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,075

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026809
    Don't Miss
    Blog

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    By News MaatiJuly 1, 20262

    पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक…

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े

    July 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.