
सम्मानित किये गए प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं सचिव



रांची | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( एबीकेएम) की व्यापारिक प्रकोष्ठ की ओर से ‘कायस्थ व्यवसाय निर्देशिका’ का लोकार्पण रविवार शाम को किया गया। कड़रू रोड स्थित होटल पर्ल में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. सहाय बतौर सम्मानित अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कायस्थ समुदाय के व्यावसायिक विकास, आपसी सहयोग और नेटवर्किंग के लिए इस निर्देशिका को मील का पत्थर बताया
मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभू चौधरी एवं सचिव ए सिन्हा को सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि कुमार ने की। इस अवसर पर सुमित बरियार, अस्था किरण, रजनीश सिन्हा, कृष्ण कांत, सुधा रानी, सजल सहाय, सदन सिन्हा, राहुल कश्यप, राजेश सिन्हा, सत्या सिन्हा, सुशील लाल, दीपक मलिक, दया शंकर वर्मा, डॉ. मधु एवं विवेक अखौरी समेत महासभा के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

