Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    March 31, 2026

    रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

    March 31, 2026

    गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग
    • रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
    • गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में
    • मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन
    • श्रीनिवास लुइस को रिमांड पर लेगी रांची पुलिस, झारखंड के कई अदालतों को उड़ाने की दी थी धमकी
    • अविश्वास खत्म होने पर वैवाहिक संबंध असंभव, हाई कोर्ट ने जमशेदपुर फैमिली कोर्ट का तलाक आदेश निरस्त किया
    • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड के शिव कुमार सोरेन और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक
    • बिहार में एसडीपीओ के पास 25 भूखंड और डीआरडीए निदेशक निकला धनकुबेर,किशनगंज और सहरसा में इओयू का छापा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बिहार ने दिखाया कि जंगल राज नहीं चाहिए, अब बंगाल में ‘महाजंगल राज’ खत्म करेंगे: मोदी
    Blog

    बिहार ने दिखाया कि जंगल राज नहीं चाहिए, अब बंगाल में ‘महाजंगल राज’ खत्म करेंगे: मोदी

    News MaatiBy News MaatiDecember 20, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति को “महाजंगल राज” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और तुष्टीकरण की राजनीति के कारण पश्चिम बंगाल का विकास ठप पड़ा है और तृणमूल सिर्फ भाजपा का विरोध करने के लिए आम लोगों को पीड़ा झेलने पर मजबूर कर रही है।

    प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के ताहेरपुर में रैली को खराब मौसम के कारण वर्चुअली संबोधित किया। घने कोहरे की वजह से उनका हेलीकॉप्टर ताहेरपुर में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर नहीं उतर सका, जिसके चलते उन्हें कोलकाता लौटना पड़ा और वहीं से फोन के जरिए सभा को संबोधित कियाा। प्रधानमंत्री ने इसके लिए लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा कि मौसम की बाधा के कारण वे उनसे सीधे मुलाकात नहीं कर सके, लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है।

    प्रधानमंत्री ने ताहेरपुर स्टेशन के पास सुबह हुई रेल दुर्घटना पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण रैली स्थल पर पहुंचते समय भाजपा परिवार के कुछ कार्यकर्ता हादसे का शिकार हुए हैं। जिन कार्यकर्ताओं की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि पश्चिम बंगाल के उन क्षेत्रों तक भी आधुनिक कनेक्टिविटी पहुंचे, जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाराजागुली से कृष्णनगर तक फोरलेन सड़क बनने से नॉर्थ 24 परगना, नदिया और आसपास के इलाकों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बारासात से बाराजागुली तक फोरलेन सड़क परियोजना पर भी काम शुरू हो चुका है, जिससे आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ने नदिया की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जहां प्रेम, करुणा और भक्ति के प्रतीक चैतन्य महाप्रभु प्रकट हुए थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने ‘वंदे मातरम्’ जैसा अमर गीत देश को दिया, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नई चेतना का संचार किया। पूरा देश ‘वंदे मातरम्’ को अपनाने के 150 वर्ष मना रहा है।

    राजनीतिक हमला तेज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश तेज विकास चाहता है और हाल ही में बिहार में राजग को मिली प्रचंड जीत इसका उदाहरण है। मोदी ने कहा कि बिहार में भाजपा, राजग के प्रचंड विजय के बाद मैंने एक बात कही थी कि गंगाजी बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती हैं तो बिहार ने बंगाल में भाजपा का विजय का रास्ता बना दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार ने जंगलराज को एक स्वर में नकारा है और अब पश्चिम बंगाल को भी “महाजंगल राज” से मुक्ति पानी होगी।

    मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में न तो फंड की कमी है, न योजनाओं की और न ही केंद्र सरकार के इरादों की, लेकिन यहां की सरकार “कट और कमीशन” में व्यस्त है। हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं आज भी अटकी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी चाहे मोदी का हजार बार विरोध करे, भाजपा का पूरी ताकत से विरोध करे लेकिन राज्य के विकास को रोकना समझ से परे है।

    प्रधानमंत्री ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी टीएमसी को घेरा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा घुसपैठियों के खिलाफ आवाज उठाती है तो टीएमसी नेता परेशान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर ‘मोदी गो बैक’ के पोस्टरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल की हर गली और खंभे पर ‘घुसपैठिए वापस जाओ’ लिखा होता तो ज्यादा अच्छा होता।

    प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता से अपील की कि वे राज्य के तेज विकास के लिए भाजपा को मौका दें और “डबल इंजन सरकार” बनाकर देखें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल की शान वापस लाने और लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    March 31, 2026

    रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

    March 31, 2026

    गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    By News MaatiMarch 31, 20265

    रांची। झारखंड चेंबर और चीन निवेश और व्यापार को लेकर सहयोग को और अधिक बढाएंगे।…

    रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

    March 31, 2026

    गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

    March 31, 2026

    मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    March 31, 2026

    रांची के कई इलाकों में कल छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

    March 31, 2026

    गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

    March 31, 2026

    मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.