
एबीकेएम ने किया सम्मान समारोह का आयोजन



रांची। झारखंड के उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित राज सिन्हा के सम्मान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( रांची, झारखंड ) ने सम्मान समारोह आयोजित किया। मौक़े पर माननीय विधायक ने सबों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसाधारण की सेवा के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं।
श्री सिन्हा ने खुद को आवाम की आवाज़ घोषित किया। मौके पर महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अधयक्ष मुकेश कुमार व महासभा के प्रदेश अधयक्ष डॉ सी बी सहाय ने भी समाज को बुलंदियों पर ले जाने की बात कही। इस अवसर पर महासभा के महामंत्री सुशील सिन्हा, राजेश सिन्हा, अनिल शंकर, राजेश शरण, सत्या सिन्हा, प्रीति सिन्हा, नीतू सिन्हा, स्मिता, संगीता लाल, उमा सिन्हा, निर्मला कर्ण, पवन किशोर, रवि कुमार, सुबोध, अजय सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव, मनीष सिन्हा, सुमित बरियार, सदन सिन्हा, शिखा प्रिया समेत महासभा के कई सदस्य उपस्थित थे।


