
रामगढ़ । जिले में ईडी की सक्रियता बढ़ने से क्षेेत्र के क्षेत्र के कोयला तस्करों में हड़कंप है। क्षेत्र के कोयला तस्कर और अधिकारी ईडी से बचने के उपाय ढूंढने में मशगुल हैं। क्षेेत्र में तस्करी में संलिप्त लोग कार्रवाई के भय से एक दूसरे से बात करने में भी कतरा रहे हैं।



जानकारी के अनुसाार जिले में पिछले दो दिनों से पांच इनोवा पर सवार कुछ लोग कुजू, घाटो और गिद्दी इलाके में घूमते नजर आ रहे हैं। इनोवा के पीछे भारत सरकार लिखा हुआ है। जैसे ही तस्करों की नजर इनोवा कार पर पड़ी वैसे ही सबके पसीने छूटने लगे। देखते ही देखते बात पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। वहीं कायेला तस्करों ने इनोवा से संबंधित जानकारी संबंधित अधिकारियों और अपने लोगों तक पहुंचा दी। कोयला तस्कर इनोवा की निगरानी कर रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि जिले में ईडी के आने की सूचना के बाद कोयला तस्कर सहित कारोबार में शामिल लोग आनन-फानन में कोयला तस्करी के प्रयोग में आने वाले मोबाइल को फेंक दिये। साथ ही उसमें लगे सिम कार्ड को भी तोड़कर फेंक दिया।
सूत्रों का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली कि नयामोड़ से इनोवा पर सवार कुछ लोग गिद्दी की ओर जा रहे हैं। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफ़री का माहौल बन गया। इसके बाद अवैध कोयला लदे ट्रकों को तस्करों ने ठिकाना लगाना शुरू कर दिया। साथ ही अवैध कोयला खरीदने वाले प्लांटों के दरवाजे चंद मिनटों में बंद कर दिये गये। साथ ही अवैध कोयला लदे ट्रकों को छुपाया दिया गया।

