
डेहरी आन सोन। डालमियानगर में साढ़े पांच दशक तक बिहार के उद्योग जगत का चिराग रहा रोहतास उद्योग समूह पिछले तीन दशक से अपनी खोई हुई रौनक लौटने के आसार जगे है। बिहार के औद्योगिक विकास पर दिल्ली में मंगलवार को बैठक में रेल कारखाना लगाने पर सार्थक निर्णय लिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा के चुनावी सभा में डालमियानगर के बदहाली के जिक्र के बाद रेल कारखाना लगने की उम्मीद बढ़ी है।



उद्योगपति रामकृष्ण डालमिया ने आजादी से पहले 1932 में यहां उद्योग लगाकर लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया था। 1938 में सीमेंट कारखाना का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस व 1939 में देश के पहले राष्ट्रपति बने राजेंद्र प्रसाद ने किया था।
22 नवंबर 2008 में यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव ने हाई एक्सेल बोगी व काप्लर निर्माण कारखाना का शिलान्यास किया था। यूपीए दो की सरकार में धरातल पर रेल कारखाना नहीं आया।

