Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश

    July 2, 2026

    रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला
    • लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश
    • रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
    • राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र
    • हेमन्त सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फार्म, सहभागिता का दिया संदेश
    • ओपन जेलों की मॉनिटरिंग पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट तलब
    • कोडरमा घाटी में छह वाहन के बीच आपस में टक्कर, रात भर जाम में फंसे रहे यात्री
    • बार परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त, हिमांशु सिंह हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » शाह के चक्रव्यूह के आगे बिहार में विपक्ष चारों खाने चित
    Blog

    शाह के चक्रव्यूह के आगे बिहार में विपक्ष चारों खाने चित

    News MaatiBy News MaatiNovember 15, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के चक्रव्यूह के आगे विपक्ष चारों खाने चित हो गया। जहां प्रधानमंत्री मोदी रैलियां और रोड शो करके भाजपा समेत राजग घटक दलों के उम्मीदवारों के लिए जनता के बीच पहुंचे, वहीं शाह की छाप चुनाव की तैयारियों से लेकर चुनाव अभियान तक हर तरफ दिखी। इन दोनों ने 20 वर्षों के शासन के बावजूद राजग सरकार के पक्ष में लहर पैदा करने का कमाल कर दिखाया।जाहिर है बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की शानदार जीत शाह की सूक्ष्म रणनीति, समयबद्ध संगठन एवं मतदाताओं की नब्ज पहचानने की क्षमता का परिणाम रही।

    शाह ने सीटों को लेकर घटक दलों के बीच न सिर्फ तालमेल को सफलतापूर्वक लागू किया, बल्कि उनके कार्यकतार्ओं एवं मतदाताओं को एक सूत्र में बांधने का काम भी किया। सीटों की नाराजगी दूर करने के लिए खुद वरिष्ठ नेताओं से मिले। इसके लिए चुनाव घोषणा से पहले राज्य से लेकर सीट स्तर तक राजग घटक दलों के सभी कार्यकतार्ओं की बैठकें कराईं।

    परिणामस्वरूप कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक एकजुट राजग बड़ी ताकत बनकर उभरा। नेतृत्व और समन्वय को लेकर विपक्ष के सवालों के विपरीत, वह राजग की एकजुटता का भरोसा मतदाताओं में जगाने में सफल रहे। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेताओं से खुद मिले और उनकी नाराजगी दूरकर प्रचार में शामिल होने के लिए राजी किया।

    शाह ने प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को केंद्र में रखते हुए विकास, सुरक्षा और स्थिरता को मुख्य मुद्दा बनाया। मोदी की एक-एक सभा का प्रभाव उन क्षेत्रों में स्पष्ट दिखा और राजग को भारी बढ़त मिली। रणनीति थी कि प्रत्येक क्षेत्र में मोदी की रैलियां मोमेंटम क्रिएटर का काम करें। इसका असर भाजपा के साथ ही राजग घटक दलों की जीत के स्ट्राइक रेट में देखा जा सकता है।

    जदयू का बेहतरीन प्रदर्शन : स्ट्राइक रेट में पिछड़ने वाली जदयू ने भी इस बार 80 प्रतिशत से अधिक स्ट्राइक रेट दिखाया।शाह के माइक्रो मैनेजमेंट ने बूथ स्तर पर राजग और महागठबंधन के बीच खाई को और चौड़ा कर दिया। गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले नए माइक्रो मैनेजमेंट के तहत शाह ने बिहार को पांच भागों में बांटकर पांच संगठन सचिवों को इनकी जिम्मेदारी सौंपी।

    इन सभी संभागों के प्रमुख पदाधिकारियों और बूथ कार्यकतार्ओं के साथ खुद संवाद किया और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ पांच बैठकें अलग से कीं। प्रचार की कमान संभालते हुए शाह ने पूरे बिहार में 35 जनसभाओं को संबोधित किया और एक रोड शो भी किया।

    केंद्रीय नेतृत्व, बिहार संगठन एवं जिलों तक फैली टीम बूथ मैनेजमेंट में एकजुट दिखी। राजग के घटक दलों के बीच यह एकजुटता विधानसभा स्तर से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक देखने को मिली। शाह ने इस बार सोशल इंजीनियच्रग का भी चतुराई से उपयोग किया। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा समीकरण को संभालते हुए पार्टी ने जातीय आधार पर वोट जोड़ने के बजाय लाभार्थी वर्ग को एक बड़े पालिटिकल ब्लाक में बदल दिया।

    125 यूनिट मुफ्त बिजली, वृद्धजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता और महिला सुरक्षा को मुखर तरीके से प्रचार का हिस्सा बनाया गया। इससे महिला और युवा मतदाताओं को बड़ी संख्या में राजग के पक्ष में गोलबंद करने में सफलता मिली।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश

    July 2, 2026

    रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,403

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,076

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Jharkhand

    अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला

    By News MaatiJuly 2, 20265

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश

    July 2, 2026

    रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन के हकदार, झारखंड हाई कोर्ट का फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, अवैध शराब नेटवर्क होगा पर्दाफाश

    July 2, 2026

    रिम्स में यूजी, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    राज्यपाल संतोषगंगवार ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र

    July 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.