
भागलपुर। भागलपुर के सातों विधानसभा सीट से महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। इन सातों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत को लेकर एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।



एनडीए समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल लगाते देखे जा रहे हैं। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के खेल में निराशा देखी जा रही है। जिले के भागलपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को भाजपा के रोहित पांडे ने पराजित किया। वहीं बिहपुर से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए वीआईपी के अपर्णा कुमारी को पराजित किया।
राजद को छोड़ जदयू का दामन थामने वाले शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने वीआईपी के प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को पराजित किया। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने राजद प्रत्याशी रजनीश भारती को पराजित किया। पिरपैंती विधानसभा से भाजपा के मुरारी पासवान ने राजद के रामविलास पासवान को पराजित किया।
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा आर के प्रत्याशी मिथुन यादव ने राजद के जेड हसन को पराजित किया। वहीं सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के ललित मंडल ने रजत के चंदन सिन्हा को पराजित किया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक विधानसभा में इवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल लगाया गए थे।भागलपुर में एनडीए का परचम, महागठबंधन का सुपड़ा साफ
भागलपुर। भागलपुर के सातों विधानसभा सीट से महागठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया है। इन सातों विधानसभा सीट पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत को लेकर एनडीए खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
एनडीए समर्थक ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे के ऊपर अबीर गुलाल लगाते देखे जा रहे हैं। वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के खेल में निराशा देखी जा रही है। जिले के भागलपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को भाजपा के रोहित पांडे ने पराजित किया। वहीं बिहपुर से भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर शैलेंद्र ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए वीआईपी के अपर्णा कुमारी को पराजित किया।
राजद को छोड़ जदयू का दामन थामने वाले शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने वीआईपी के प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को पराजित किया। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने राजद प्रत्याशी रजनीश भारती को पराजित किया। पिरपैंती विधानसभा से भाजपा के मुरारी पासवान ने राजद के रामविलास पासवान को पराजित किया।
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा आर के प्रत्याशी मिथुन यादव ने राजद के जेड हसन को पराजित किया। वहीं सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के ललित मंडल ने रजत के चंदन सिन्हा को पराजित किया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक विधानसभा में इवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल तथा पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए पांच टेबल लगाया गए थे।

