Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता

    June 15, 2026

    जो कचरा बचा है साफ करके गंगाजी में विसर्जित करूंगा, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी

    June 15, 2026

    रिनपास में अब मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा, लगी अत्याधुनिक डीटीएमएस मशीन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता
    • जो कचरा बचा है साफ करके गंगाजी में विसर्जित करूंगा, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी
    • रिनपास में अब मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा, लगी अत्याधुनिक डीटीएमएस मशीन
    • शुक्रवार को खुलेगा होर्मुज , अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटाई,
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का शुभारम्भ
    • बिहार के सभी भूमिहीन परिवारों को मिलेगी तीन डिसमिल जमीन, जल्द शुरू होगा अभियान बसेरा 3 : दिलीप जायसवाल
    • विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को अग्रिम ज़मानत
    • तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बीच शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सस्पेंस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » लौहपुरुष सरदार पटेल का भारत है, सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा: मोदी
    India

    लौहपुरुष सरदार पटेल का भारत है, सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा: मोदी

    News MaatiBy News MaatiOctober 31, 2025Updated:October 31, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केवड़िया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ये लौहपुरुष सरदार पटेल का भारत है, जो सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह गर्व और प्रेरणा का पल है। हमने संकल्प लिया है कि हम ऐसे कार्यों को बढ़ावा देंगे, जो देश की एकता को मजबूती दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के ऐतिहासिक अवसर पर एकता नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान हम सभी एक महान क्षण के साक्षी बन रहे हैं। देशभर में हो रही ‘रन फॉर यूनिटी’ में कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह है। हम नए भारत की संकल्प शक्ति को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती का दिन स्वाभाविक रूप से राष्ट्रीय एकता का महापर्व बन गया है। जिस तरह हम 140 करोड़ देशवासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, वैसे ही एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा और गर्व का पल है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार पटेल मानते थे कि इतिहास लिखने में समय नहीं गंवाना चाहिए, हमें तो इतिहास बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उनकी ये भावना हमें उनकी जीवनगाथा में दिखाई देती है। सरदार साहब ने जो नीतियां बनाई, जो निर्णय लिए, उन्होंने नया इतिहास रचा। आजादी के बाद 562 रियासतों को साथ जोड़ने के असंभव कार्य को सरदार साहब ने संभव करके दिखाया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का विचार उनके लिए सर्वोपरि था।

    पीएम मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि हर ऐसी बात जो देश की एकता को कमजोर करती है, हर देशवासी को उससे दूर रहना है। उन्होंने कहा, “ये राष्ट्रीय कर्तव्य है, ये सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। यही आज देश की जरूरत है। यही आज एकता दिवस का हर भारतीय के लिए संदेश भी है, संकल्प भी है।”

    कश्मीर का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सरदार साहब ने देश की संप्रभुता को सबसे ऊपर रखा, लेकिन दुर्भाग्य से सरदार साहब के निधन के बाद के वर्षों में देश की संप्रभुता को लेकर तब की सरकारों में उतनी गंभीरता नहीं रही। एक ओर कश्मीर में हुई गलतियां, दूसरी ओर पूर्वोत्तर में पैदा हुई समस्याएं और देश में जगह-जगह पनपा नक्सलवाद-माओवादी आतंक, ये देश की संप्रभुता को सीधी चुनौतियां थीं, लेकिन उस समय की सरकारों ने सरदार साहब की नीतियों पर चलने की जगह रीढ़विहीन रवैये को चुना। इसका परिणाम देश ने हिंसा और रक्तपात के रूप में झेला।”

    उन्होंने कहा कि सरदार साहब चाहते थे कि जैसे उन्होंने बाकी रियासतों का विलय किया, वैसे ही कश्मीर का विलय हो, लेकिन, नेहरू जी ने उनकी वह इच्छा पूरी नहीं होने दी। कश्मीर को अलग संविधान और अलग निशान से बांट दिया गया। कश्मीर पर कांग्रेस ने जो गलती की थी, उसकी आग में देश दशकों तक जलता रहा।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस की लचर नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। पाकिस्तान ने आतंकवाद को हवा दी। राज्य प्रायोजित आतंकवाद की कश्मीर और देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी, लेकिन फिर भी कांग्रेस हमेशा आतंकवाद के आगे नतमस्तक रही।

    पीएम मोदी ने कहा कि अब देश ने पहली बार इस बड़े खतरे के खिलाफ भी निर्णायक लड़ाई लड़ने की ठानी है। लाल किले से मैंने ‘डेमोग्राफी मिशन’ का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ये लौहपुरुष सरदार पटेल का भारत है। ये अपनी सुरक्षा और सम्मान से कभी समझौता नहीं करेगा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर संकल्प यह भी है कि हम भारत में रह रहे हर घुसपैठिए को निकालकर ही रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पीएम मोदी ने अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जताई उम्मीद

    June 15, 2026

    TMC में रखा गया सबका मुंह बंद, चलता था एक बच्चे का खेल, बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने खोली ममता सरकार की खोली पोल

    June 15, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राम मंदिर दान चोरी का मामला, CJI से कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,395

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,068

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता

    By News MaatiJune 15, 20262

    रांची। झारखंड भाजपा ने नई मीडिया कमेटी का गठन किया है। योगेन्द्र प्रताप को नया…

    जो कचरा बचा है साफ करके गंगाजी में विसर्जित करूंगा, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी

    June 15, 2026

    रिनपास में अब मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा, लगी अत्याधुनिक डीटीएमएस मशीन

    June 15, 2026

    शुक्रवार को खुलेगा होर्मुज , अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटाई,

    June 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    योगेन्द्र प्रताप बने झारखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी, प्रतुल शाहदेव मुख्य प्रवक्ता

    June 15, 2026

    जो कचरा बचा है साफ करके गंगाजी में विसर्जित करूंगा, सम्राट चौधरी ने अपराधियों को दी चेतावनी

    June 15, 2026

    रिनपास में अब मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा, लगी अत्याधुनिक डीटीएमएस मशीन

    June 15, 2026

    शुक्रवार को खुलेगा होर्मुज , अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटाई,

    June 15, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.