Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी

    April 4, 2026

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी
    • पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग
    • ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज
    • झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा में पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला, पांच की मौत
    • ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
    • अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना प्रमुख को पद छोड़ने का दिया आदेश, पेंटागन में बड़े फेरबदल के संकेत
    • रांची में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने वाले आरोपी के घर पर तोड़फोड़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि से पीएम मोदी कल करेंगे चुनावी शंखनाद, मिथिलांचल की 30 सीटों पर एनडीए की नजर
    Blog

    कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि से पीएम मोदी कल करेंगे चुनावी शंखनाद, मिथिलांचल की 30 सीटों पर एनडीए की नजर

    News MaatiBy News MaatiOctober 23, 2025No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर। बिहार विधानसभा की सियासी तपिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्म और कर्मभूमि से मिथिलांचल के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम की समस्तीपुर के दुधपुरा से सभा करने के यही मायने निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की समस्तीपुर में यह चौथी सभा होगी।

    इसके पूर्व वे दो बार समस्तीपुर के जितवारपुर और एक बार सरायरंजन में सभा को संबोधित कर चुके हैं। वे समस्तीपुर से मिथिलांचल की 30 सीटों पर सामाजिक समीकरण को भी साधेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे से विपक्षी खेमे में बेचैनी है तो एनडीए अपने लिए संजीवनी मान रहा है। भारत रत्न देने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार जननायक की जन्मभूमि पर आ रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री और जननायक के पुत्र रामनाथ ठाकुर बताते हैं कि प्रधानमंत्री के यहां आने का हमलोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आम जनमानस उनकी आगवानी को लेकर पलक-पांवड़े बिछाए हुए हैं। पीएम कर्पूरीग्राम में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और उनके स्वजनों से भी मिलेंगे।

    एनडीए मिथिलांचल के क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने एवं विकास बनाम जातीय समीकरण की नई बहस छेड़ने की रणनीति बना रही है। कार्यक्रम का लक्ष्य विकास का जश्न नहीं बल्कि राजनीतिक समीकरणों को साधने की कोशिश भी होगी। पीएम मोदी की इस चुनावी जनसभा के बहाने मिथिलांचल (समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी) की 30 सीटों पर निशाना साधा जाएगा।

    इन तीन जिलों में 2020 के चुनाव में 22 सीट एनडीए के पास रही तो 8 सीट महागठबंधन के पास। दरभंगा में 9, मधुबनी में 8 और समस्तीपुर में पांच सीट मतदाताओं ने एनडीए की झोली में डाला था। समस्तीपुर की स्थिति सबसे खराब रही थी। यहां की दस विधानसभा में आधी-आधी की हिस्सेदारी रही थी। एक बात साफ है कि पीएम मोदी के इस दौरे से जहां दरभंगा-मधुबनी की खोयी हुई दो-दो सीटों पर फिर से एनडीए को जीत दिलाने की होगी वहीं समस्तीपुर में पांच की तुलना में संख्या में और वृद्धि की।

    यह भी एक कारण पीएम की समस्तीपुर में पहली चुनावी जनसभा का हो सकता है। एक बात साफ है कि समस्तीपुर को चुनावी राजनीति का केंद्र बनाकर पीएम मोदी ने एक बड़ा संदेश अति पिछड़ा समाज को देने की कोशिश करेंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी यह बयान समीचीन प्रतीत होता है। वे कहते हैं कि ठगबंधन और लठबंधन के नेता खुद को स्वघोषित जननायक कह रहे हैं। इसे धोने के लिए ही पीएम मोदी आ रहे हैं।

    बिहार की राजनीति में हमेशा से एक धुरी रहे हैं कर्पूरी ठाकुर : 17 फरवरी 1988 में जननाायक कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के साथ ही वे बिहार की राजनीति के केंद्र बिंदु बन गए। लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधानसभा का। सभी चुनाव में इनके नाम को सभी ने भुनाया। यहां तक कि ताउम्र कांग्रेस विरोध का झंडाबरदार बने रहे कर्पूरी ठाकुर के विचारों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषणों में शामिल किया।

    वर्षों तक इन्हें भारत रत्न देने के नाम पर राजनीति होती रही। इसे देकर भी केंद्र की मोदी सरकार ने सारे विरोधियों के बाल को अपने पाले में कर लिया। इस कारण पीएम मोदी की समस्तीपुर में उपस्थति मात्र से विरोधियों में काफी छटपटाहट है।

    मोदी के साथ 34 नेता साझा करेंगे मंच : प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार से मोदी सरकार में सम्मिलित सभी केंद्रीय मंत्री मंच साझा करेंगे। नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, स्थानीय मंत्री विजय कुमार चौधरी, महेश्वर हजारी, सांसद एवं सभी प्रत्याशी के अलावा एनडीए घटक दल के जिलाध्यक्ष मंच पर रहेंगे। मंच पर 34 कुर्सियां लगायी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी

    April 4, 2026

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,358

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,030

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी

    By News MaatiApril 4, 20264

    बारपेटा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम के चुनावी रण में…

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    असम को नहीं बनने देंगे लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती’, बारपेटा में गरजे सीएम योगी

    April 4, 2026

    पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां: चुनाव आयोग

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज

    April 4, 2026

    झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

    April 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.