
रांची। रांची जिले के 17 थाना/ओपी/टीओपी प्रभारी सहित 28 पुलिस पदाधिकारी का तबादला कर दिया हैं. इन सभी अधिकारियों को कुशल कार्य संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का आदेश जारी किया गया है. इस क्रम में कई थाना समेत ओपी और टीओपी प्रभारी भी बदल दिए गए हैं. इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है
कहां हुआ ट्रांसफर
सतीश कुमार-01 -पिठौरिया थाना प्रभारी
सिद्धान्त तुपुदाना -ओपी प्रभारी
अजय दास मेसरा -ओपी प्रभारी
टिंकू रजक चान्हो -थाना प्रभारी
मनोज करमाली -मांडर थाना प्रभारी
नवीन शर्मा बुढ़मू -थाना प्रभारी
गोविंद कुमार- लापुंग थाना प्रभारी
सुजीत उरांव -बेड़ो थाना प्रभारी
शुभम कुमार -ठाकुरगांव थाना प्रभारी
सत्यप्रकाश उपाध्याय -दलादली ओपी प्रभारी
सुनील कुमार गौड़ -खादगढ़ा टीओपी प्रभारी
दुलाल महतो -मोरहाबादी टीओपी प्रभारी
फैज रब्बानी -पंडरा ओपी प्रभारी
राहुल मेहता -मुरी ओपी प्रभारी
गौतम रजवार -अनगड़ा थाना प्रभारी
रंजीत कुमार – ट्रैफिक थाना प्रभारी पंडरा



जिनका थाना बदला
संजीव कुमार -बरियातू थाना
गगन कुमार ठाकुर -अभियोजन कोषांग
चंदन गुप्ता- अरगोड़ा थाना
राहुल-सुखदेवनगर थाना
भवेश कुमार- चुटिया थाना
रितेश महतो- डोरंडा थाना
अभिषेक कुमार 2- लोअरबाजार थाना
देवप्रताप प्रधान- हिंदपीढ़ी थाना.
हीरालाल साह- धुर्वा थाना

