Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    • रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
    • भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
    • रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
    • रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कोईलवर तक बनेगा जेपी गंगा पथ, 6495.79 करोड़ होंगे खर्च
    Blog

    कोईलवर तक बनेगा जेपी गंगा पथ, 6495.79 करोड़ होंगे खर्च

    News MaatiBy News MaatiSeptember 22, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को 6495 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ तक) जेपी गंगा पथ परियोजना के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया। इसकी लंबाई 35.65 किलोमीटर है। जेपी गंगापथ परियोजना के विस्तारीकरण का काम पूरा होने से पटना-आरा-बक्सर राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 922), पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा आरा-मोहनिया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच 319) से संपर्क सहज हो जाएगा। दानापुर-छितनावां-मनेर पथ (पुराना राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30) पर लगने वाली जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। दीघा में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगापथ का कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण कार्य पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन में और सहूलियत होगी।

    मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडुकलकट्टी, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, बीएसआरडीसीएल के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा आदि मौजूद थे।

    आईआईटी, एनआईटी व डीएमआई जाना होगा सहज: जेपी गंगा पथ का विस्तार कोईलवर तक होने पर बिहटा में डेवलप एडुकेशन हब जाना सहज हो जाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) पटना, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) पटना, डेवलपमेंट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (डीएमआइ) पटना, राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) पटना, केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) पटना, ईएसआइसी हास्पीटल, बिहटा में निमार्णाधीन हवाई अड्डा तथा बिहटा व गिद्धा औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने में भी सुविधा होगी।

    अभी दीदारगंज से दीघा तक जेपी गंगा पथ पर वाहन फरार्टा भर रहे हैं। इसे दीदारगंज से विदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल से भी जोड़ दिया गया है। अब फतुहा की ओर से आने वाले वाहन पटना में बगैर प्रवेश किए दीघा तक पहुंच रहे हैं।

    2900 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा से ही विभिन्न जिलों के पांच महत्वपूर्ण पथों का भी शिलान्यास किया। इसकी कुल लंबाई 225.475 किलोमीटर तथा लागत दो हजार 900 करोड़ रुपये है। इसके अंतर्गत 650 करोड़ 51 लाख की लागत से बांका, मुंगेर एवं भागलपुर जिले के अंतर्गत धोरैया-इंग्लिस मोड़ असरगंज पथ (58.47 किमी), 814 करोड़ 22 लाख से मुजफ्फरपुर जिला के अंतर्गत हथौड़ी-औराई पथ में एक उच्च स्तरीय पुल (21.3 किमी) का पहुंच पथ, 373 करोड़ 56 लाख से भोजपुर जिला के आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ (32.26 किमी), 701 करोड़ 26 लाख से छपरा एवं सीवान जिले के छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी पथ (72.18 किमी) तथा 361 करोड़ 32 लाख से नवादा, नालंदा एवं गयाजी जिले के अंतर्गत बनगंगा-जेठियन-गहलौत बिन्दस पथ (41.25 किमी) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    By News MaatiApril 5, 202610

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और…

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.