Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी

    October 2, 2026

    यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी
    • यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
    • गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि
    • अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह
    • बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन की गांठ ढीली, 4 सीटों पर राजद से कांग्रेस का सीधा मुकाबला
    • पुतिन ने की पीएम मोदी के यूक्रेन शांति प्रयासों की सराहना, बोले- समाधान के लिए उनके पास अच्छे विचार
    • 22 विदेशी महिलाओं ने गयाजी में किया पिंडदान, पितृपक्ष में मांगी पुरखों के लिए शांति
    • झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » राज्यसभा में भी पारित हुआ ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, मनी गेमिंग पर लगेगी रोक
    Blog

    राज्यसभा में भी पारित हुआ ऑनलाइन गेमिंग विधेयक, मनी गेमिंग पर लगेगी रोक

    News MaatiBy News MaatiAugust 21, 2025No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक 2025 पेश किया। राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच यह विधेयक गुरुवार को ही पारित भी हो गया। इस दौरान सदन में नारेबाजी होती रही, जिसके कारण बिना चर्चा के ही यह बिल पारित किया गया।

    सदन में अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बिल के माध्यम से ऑनलाइन सोशल गेम को प्रोत्साहित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग के दो तिहाई सेगमेंट को इस बिल में प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें एक सेगमेंट, ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक लगाने का प्रावधान भी है।

    केंद्रीय मंत्री का कहना है कि ऑनलाइन मनी गेमिंग समाज में खास तौर पर मध्यम वर्गीय लोगों में बड़ी समस्या बनकर उभरा है। परिवारों की जिंदगी भर की बचत इसमें चली गई। एक अनुमान है कि 45 करोड़ लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। लोगों की 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की मेहनत की कमाई इसमें नष्ट हो गई है।

    केंद्रीय मंत्री ने राज्यसभा को जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन मनी गेमिंग के कारण कई लोगों ने आत्महत्या की है। आज ये हैं ऑनलाइन गेमिंग की समस्या ड्रग्स की समस्या की तरह बन चुकी है।

    उन्होंने कहा कि जब हमारे मध्यम वर्गीय परिवारों को बचाने का विषय आता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता में सबसे पहले हमारे मध्यम वर्गीय परिवार और युवा आते हैं। यह विधेयक गुरुवार को राज्यसभा के संशोधित एजेंडे में शामिल किया गया है।

    उपसभापति ने इस की जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसदों से कहा था कि यदि वे इस विधेयक के संबंध में कोई सुझाव या संशोधन देना चाहते हों तो वे अपने सुझाव एवं संशोधन उनको प्रेषित कर सकते हैं।

    गौरतलब है बुधवार को ही यह विधेयक लोकसभा से पारित हुआ है। यह विधेयक ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र का प्रोत्साहन एवं नियमन करने से संबंधित है। इस का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स, शैक्षणिक खेल और सामाजिक खेलों को बढ़ावा देना है। इस विधेयक के माध्यम से संबंधित उद्योगों के विकास और पारदर्शिता के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। ऑनलाइन मनी गेम्स (ऑनलाइन जुए) पर रोक का प्रावधान भी इस विधेयक में शामिल है। किसी भी प्रकार के सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन खेल की पेशकश, संचालन, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार या भागीदारी पर इस के माध्यम से प्रतिबंध लगाया जा सकेगा। विशेष रूप से ऐसी गतिविधियां जो राज्यों की सीमाओं के पार या विदेशी क्षेत्रों से संचालित होती हैं।

    यह विधेयक जनहित और समाज की सुरक्षा व युवाओं और संवेदनशील समूहों को ऑनलाइन मनी गेम्स से होने वाले सामाजिक, आर्थिक, मानसिक और निजता संबंधी दुष्प्रभावों से बचाने का प्रावधान रखता है। साथ ही यह डिजिटल प्रौद्योगिकी का जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से उपयोग सुनिश्चित करता है। इसका उद्देश्य लोक व्यवस्था, जन स्वास्थ्य और वित्तीय प्रणाली की अखंडता की रक्षा करना भी है। राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को सुरक्षित रखना व एक समान कानूनी ढांचा प्रदान करना भी विधेयक का उद्देश्य है।

    पूरे देश में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एकसमान, राष्ट्रीय स्तर का कानूनी ढांचा उपलब्ध कराना ताकि राज्यों और केंद्र के बीच समन्वय बन सके। यह विधेयक ऑनलाइन गेमिंग उद्योग के लिए एक सुनियोजित और पारदर्शी व्यवस्था तैयार करेगा। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और विदेशी वेबसाइटों से चलने वाले मनी गेम्स पर सख्त रोक लगेगी। साथ ही, देश में ई-स्पोर्ट्स और शैक्षणिक खेलों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इसका मकसद है कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग को अवसर और नवाचार का माध्यम बनाया जाए, लेकिन गैर-कानूनी और हानिकारक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी

    October 2, 2026

    यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,439

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी

    By News MaatiOctober 2, 202616

    हाजीपुर। वैशाली जिला अंतर्गत लालगंज प्रखंड में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच रिंग…

    यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    October 2, 2026

    अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार के वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने की खटिया बैठकर रातभर रिंग बांध मरम्मत की निगरानी

    October 2, 2026

    यूपी-बंगाल समेत 20 राज्यों में एसआईआर को लेकर चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    October 2, 2026

    अनंत कथा की पूर्णाहुति करेंगे ललन सिंह

    October 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.