
राँची। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राँची जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से जन्माष्टमी मनाया गया। इस अवसर पर फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता सह रैंप वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ व गणेश वंदना के साथ किया गया।



इसके बाद कृष्णा डांस क्लासेस के छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में नृत्य व रैंप वॉक किया। जिसमें ग्रुप – ए ( बालक) में सक्षम पारिक को पहला, रुद्राक्ष को दूसरा व अर्णव दीप को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार ग्रुप – ए ( बालिका ) में अर्पिता पाठक को पहला, श्रीवंशी को दूसरा व नंदिनी श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला।

वही ग्रुप – बी ( बालक ) में अथर्व को पहला, जिग्यांश को दूसरा व वेदांश को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार ग्रुप – बी ( बालिका ) में समृद्धि को पहला, दीपशा को दूसरा व विद्या सुमन को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप – सी ( बालक ) में प्रज्ञान तिवारी को पहला, आकर्ष अमि को दूसरा व ध्रुव मिहिर को तीसरा स्थान मिला। वही ग्रुप – सी ( बालिका) में अदिति सिंह को पहला, आराध्या शर्मा को दूसरा व अश्विका प्रकाश को तीसरा स्थान मिला। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉ सी. बी. सहाय ( प्रदेश अधयक्ष ) ने बच्चों के राधा – कृष्ण के मनमोहक रूप को अपने कैमरे में कैद किया। साथ ही बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्कूल की निदेशक बबीता पांडे ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर महासभा की राँची महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सत्या सिन्हा ने भी बच्चों के रैंप वॉक व कृष्ण के बाल रूप की सराहना की। इस अवसर पर महासभा के रतन वर्मा ( प्रदेश उपाध्यक्ष ), राजेश सिन्हा ( प्रदेश कार्यवाहक अधयक्ष ), पंकज कुमार सिन्हा ( विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदेश), रवि कुमार ( प्रदेश अधयक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ ), निर्मला जी, रेणुबाला धर, अजय सिन्हा समेत कई गणमान्य सदस्य मौज़ूद थे। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका गायिका चंचल झा व जानी – मानी नृत्यांगना रंगोली सिन्हा ने निभाई। वही मंच संचालन संचालन कवियत्री स्मिता जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा की इंदु श्रीवास्तव व निमिषा जी ने मुख्य भूमिका निभाई।

