
राँची। अमरज्योति स्कूल ऑफ ब्लाइंड चिल्ड्रन, चान्हो में लायन्स क्लब ऑफ राँची एकलव्य ग्रेटर ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। मौके पर लायन संजय कुमार एवं क्लब अध्यक्ष लायन श्रवण बर्नवाल ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराया।




इस अवसर पर सिद्धार्थ मजूमदार, शुभ्रा मजूमदार, गणेश प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार, अमित साहू, अरुण सिंह, डॉ. हेमलता भारती समेत क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। मौके पर क्लब की ओर से विद्यालय को किचन बर्तन सेट, कंप्यूटर सेट, कलर प्रिंटर, 25 कुर्सियाँ, 60 सेट बच्चों के कपड़े, एक साउंड सिस्टम विद माइक प्रदान किया गया। साथ ही, जिन बच्चों में दृष्टि की थोड़ी भी संभावना है, ऐसे 9 बच्चों को चश्मा वितरित किया गया।
बच्चों के बीच चॉकलेट, बिस्किट, जूस, खिलौने बांटे गए और सभी सदस्यों व अतिथियों ने बच्चों के साथ भोजन भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील वर्मा, रंधीर चौधरी, अमित साहू, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, बिरेन्द्र चौधरी, बिनोद बर्नवाल, पबीरेन्द्र, पविदीप, गौरव, सुमित एवं सभी लायन सदस्य, बहनें, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रबंधन एवं स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

