
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची एकलव्य ग्रेटर ने पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित सृजन हेल्प स्कूल के 30 दिव्यांग बच्चों के बीच छाते का वितरण किया। गौरतलब है कि ‘वन डिस्ट्रिक , वन प्रोग्राम’ के तहत गत 20 जुलाई से ही क्लब के सदस्य ज़रूरतमंदों के बीच छाते का वितरण कर रहे हैं। इसी कार्यक्रम की अगली कड़ी के स्वरूप आज भी रिमझिम फुहारों के बीच इस कार्यक्रम को किया गया। इस अवसर पर क्लब के गणेश सिंह, सुनील कुमार वर्मा, बाला सिंह, पुष्पलता वर्मा, प्रकाश अग्रवाल, अमित कुमार साहू समेत कई सदस्य मौज़ूद थे।




