Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

    October 2, 2026

    टाटा आर्चरी की अंकिता ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया महिला रिकर्व टीम का पहला स्वर्ण

    October 2, 2026

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति
    • टाटा आर्चरी की अंकिता ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया महिला रिकर्व टीम का पहला स्वर्ण
    • जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी
    • ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द होगा खत्म, ट्रंप का बड़ा दावा
    • बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए जदयू विधायकों ने दिया एक-एक महीने का वेतन
    • राज्यपाल और सीएम हेमंत ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
    • पीएम मोदी ने जांबाज भारतीय पायलट मच्छार से की बात, बोले- आप पर पूरे देश को गर्व
    • बिहार में बाढ़ से हाहाकार, गंगा-गंडक में उफान से सात जिले जलमग्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ब्रिटेन से 127 साल बाद स्वदेश पहुंचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी
    Blog

    ब्रिटेन से 127 साल बाद स्वदेश पहुंचे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी

    News MaatiBy News MaatiJuly 30, 2025No Comments23 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। ब्रिटेन से बौद्ध अवशेष की स्वदेश वापसी हो गई है। संस्कृति मंत्रालय के प्रयासों से 127 साल बाद इन बौद्ध अवशेष को वापस लाया जा सका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बौद्ध पुरावशेष की वापसी की तस्वीरें साझा करते ट्वीट कर खुशी जताई है।

    दरअसल, ब्रिटेन में इन बाैद्ध अवशेष काे मई माह में नीलामी के लिए रखा गया था । केन्द्र सरकार ने इस नीलामी को न केवल रुकवाया बल्कि इन पवित्र अवशेष को वापस लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के प्रयासाें से बुधवार को यह बाैद्ध अवशेष ब्रिटेन से भारत लाया गया। इसपर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बौद्ध पुरावशेष की वापसी पर तस्वीरें साझा करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर अपने संदेश में कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए एक खुशी का दिन है।

    हर भारतीय को इस बात पर गर्व होगा कि भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वदेश लौट आए हैं। ये पवित्र अवशेष भगवान बुद्ध और उनकी महान शिक्षाओं के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध को दर्शाते हैं। यह हमारी गौरवशाली संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिपरहवा के अवशेष 1898 में खोजे गए थे, लेकिन औपनिवेशिक काल के दौरान इन्हें भारत से बाहर ले जाया गया था। इस वर्ष की शुरुआत में जब ये एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में दिखाई दिए, तो हमने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि ये स्वदेश वापस आ जाएं। उन्होंने इस पुरावशेष को वापस लाने वाले सभी लोगों के प्रयासों का आभार व्यक्त किया।

    इस संबंध में संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि कुछ द‍िनों पहले इन अवशेषों की नीलामी होने वाली थी, लेकिन भारत सरकार के प्रयास से नीलामी रुकवा दी गई।

    इन अवशेषों की कहानी साल 1898 में शुरू होती है, जब एक ब्रिटिश इंजीनियर विलियम पेपे ने पिपरहवा में एक प्राचीन बौद्ध स्तूप की खुदाई की। खुदाई में एक विशाल पत्थर का पात्र मिला। इसमें भगवान बुद्ध की हड्डियों के अवशेष, क्रिस्टल और सोपस्टोन की पवित्र कलशियां और रत्नों व आभूषणों से भरे चढ़ावे थे। इनमें से अधिकतर रत्न और आभूषण जैसे 1,800 से अधिक मोती, माणिक, नीलम, टोपाज और सुनहरी चादरें कोलकाता के म्‍यूज‍ियम में रखे हुए थे। ऐतिहासिक साक्ष्‍य बताते हैं क‍ि ज‍िस स्तूप के नीचे से ये अवशेष निकाले गए थे, उसे शाक्य वंशजों ने भगवान बुद्ध के दाह संस्कार के बाद बनवाया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

    October 2, 2026

    टाटा आर्चरी की अंकिता ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया महिला रिकर्व टीम का पहला स्वर्ण

    October 2, 2026

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,438

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

    By News MaatiOctober 2, 20263

    रांची। झारखंड में चिकित्सीय सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों…

    टाटा आर्चरी की अंकिता ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया महिला रिकर्व टीम का पहला स्वर्ण

    October 2, 2026

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    October 2, 2026

    ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द होगा खत्म, ट्रंप का बड़ा दावा

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति

    October 2, 2026

    टाटा आर्चरी की अंकिता ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, भारत को दिलाया महिला रिकर्व टीम का पहला स्वर्ण

    October 2, 2026

    जयंती पर याद किये गए शास्त्री जी

    October 2, 2026

    ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द होगा खत्म, ट्रंप का बड़ा दावा

    October 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.