Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम

    July 5, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
    • बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
    • ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
    • रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
    • बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
    • रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
    • धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कांग्रेस के छिछोरेपन ने देश का मनोबल गिराया, पहलगाम हमले में भी वो राजनीति तलाश रहे थे’, PM मोदी का वार
    Blog

    कांग्रेस के छिछोरेपन ने देश का मनोबल गिराया, पहलगाम हमले में भी वो राजनीति तलाश रहे थे’, PM मोदी का वार

    News MaatiBy News MaatiJuly 29, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारों पर आतंक के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और बताया कि उनकी सरकार ने भारत की विदेश और रक्षा नीति में पिछले 11 सालों के दौरान बड़े बदलाव कर देश को सशक्त बनाया है। उन्होंने इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि आतंकवाद पर दुनिया के देशों से समर्थन मिला लेकिन कांग्रेस से समर्थन नहीं मिला। साथ ही कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से आज आतंक के आकाओं को डर सताता है कि भारत आएगा और मार कर जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने के दावे का खंडन किया और विपक्ष पर कटाक्ष किया कि उनके नेता ‘बयान बहादुरों’ की तरह केवल सवाल उठाते हैं। वे आतंकी हमले पर की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं और हमला होने पर यह सवाल उठाते हैं कि कार्रवाई को क्यों रोका गया।

    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कांग्रेस से जुड़ी विदेश नीति और आतंक के खिलाफ रणनीति दोनों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण आतंक के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश की गई। यहां तक कि वोट बैंक की राजनीति के कारण 26/11 के हमले को हिंदू आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश की गई।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “देश हैरान है कि कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। वे कह रहे हैं कि पहलगाम के आतंकवादी पाकिस्तान से थे। हमें इसका सबूत दीजिए। पाकिस्तान भी वही मांग कर रहा है जो कांग्रेस कर रही है।”

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता का जिक्र किया और कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने मेक इन इंडिया के हथियारों का दुनिया में डंका बजा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास राष्ट्रीय सुरक्षा का कोई विजन नहीं था। उनके कालखंड में छोटे-छोटे हथियार के लिए भी विदेशों पर निर्भरता थी। उनकी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव किये जिससे आज भारत का रक्षा उत्पादन ढाई सौ प्रतिशत और निर्यात 30 गुना बड़ा है और भारत के हथियार दुनिया के 100 देशों तक पहुंच रहे हैं।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे का स्पष्ट रूप से खंडन करते हुए उन्होंने सदन को बताया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को अपने ऑपरेशन को रोकने के लिए नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि भारत युद्ध का नहीं बल्कि बुद्ध का देश है और हम समृद्धि और शांति चाहते हैं पर यह नहीं भूलना चाहिए की समृद्धि और शांति का मार्ग शक्ति से होकर जाता है।

    प्रधानमंत्री कहा कि कांग्रेस ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ हमेशा समझौता किया है। आज उसके नेता पूछ रहे हैं कि भारत सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस क्यों नहीं लिया। वह पूछना चाहते हैं कि आखिर पीओके पर कब्जा किसकी सरकार ने होने दिया। उन्होंने कहा कि लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई। आजादी के बाद कांग्रेस सरकार के गलत निर्णय की कीमत आज भी भारत चुका रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की आतंक के खिलाफ कार्रवाई से आज आतंकियों के मन में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद अब उनकी आंखों में नींद नहीं आती। उन्हें डर सताता है कि भारत आएगा और मार कर जाएगा। यह आज का न्यू नॉर्मल सेट किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भी आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से हमले की आशंका थी। इसीलिए वह न्यूक्लियर हमले की भी धमकियां दे रहा था। भारत ने जैसा सोच वैसी कार्रवाई की और पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया। पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा और आज भी उसके एयर बेस ‘आईसीयू’ में पड़े हैं।

    उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा कि हमारी कार्रवाई का कोई दायरा नहीं है। हम सिंधु से लेकर सिंदूर तक जा सकते हैं। हमने अपनी शर्तों पर हमला किया और दुनिया के केवल तीन देशों ने ही इस हमले को लेकर पाकिस्तान का साथ दिया। भारत की विदेश नीति के कारण दुनिया के कई देशों का समर्थन हमें मिला लेकिन अफसोस है कि देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला।

    उन्होंने कहा, “22 अप्रैल के आतंकवादी हमले के सिर्फ 3-4 दिन बाद, वे (कांग्रेस) उछल-कूद करने लगे। वे कहने लगे, 56 इंच की छत कहाँ गई? कहाँ खो गया मोदी? मोदी फेल हो गया… वे पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या पर भी अपनी राजनीति चमका रहे थे।”

    मोदी ने कहा कि जब पायलट अभिनंदन पकड़े गए, तो पाकिस्तान में खुशी का माहौल होना स्वाभाविक था, क्योंकि उनके हाथ भारतीय सेना का पायलट लगा था। लेकिन यहां पर भी कुछ लोग थे जो कानों-कान कह रहे थे कि अब मोदी फंसा, अब देखते हैं, मोदी क्या करता है। उन्होंने कहा, “डंके की चोट पर अभिनंदन वापस आया।”

    उन्होंने कांग्रेस नेताओं से आग्रह किया कि एक परिवार के दबाव में आकर पाकिस्तान को क्लीन चिट देना बंद करें। जो क्षण देश की विजय का है, कांग्रेस उसे उपहास का क्षण न बनाए। कांग्रेस को अपनी गलती सुधारनी चाहिए। एक तरफ भारत ‘आत्मनिर्भरता’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है, और दूसरी तरफ कांग्रेस अब भी मुद्दों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर होती जा रही है। दुर्भाग्य से कांग्रेस को मुद्दे भी पाकिस्तान से ‘इम्पोर्ट’ करने पड़ रहे हैं।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की प्रशंसा की और कहा कि पाकिस्तान ने 09 मई की रात को एक हजार से अधिक ड्रोन हमले किए। उसकी कोशिश भयंकर तबाही मचाने की थी लेकिन सभी मिसाइल आसमान में चूर-चूर कर दी गई। हर देशवासियों को इस पर गर्व होना चाहिए। आदमपुर एयरपोर्ट पर पाकिस्तान ने हमले का झूठा दावा फैलाया, जिसके जवाब में वह अगले दिन एयर बेस पर पहुंचे और उसके दावों का खंडन किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर यह स्पष्ट करता है कि भारत ने 3 बिंदुओं पर निर्णय लिया है। यदि भारत पर कोई आतंकवादी हमला होता है, तो हम अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर और अपने समय पर जवाब देंगे। अब कोई परमाणु ब्लैकमेल काम नहीं करेगा। हम आतंकवाद का समर्थन करने वाली सरकारों और आतंकवादी मास्टरमाइंड को दो अलग-अलग संस्थाओं के रूप में नहीं देखेंगे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान दशकों तक युद्ध और छद्म युद्ध करता रहा। कांग्रेस सरकारों ने न तो सिंधु जल समझौते की समीक्षा की, न ही नेहरू जी की उस बड़ी गलती को कभी सुधारा। लेकिन अब भारत ने वह पुरानी गलती सुधारी है और ठोस निर्णय लिया है। नेहरू जी की ओर से किए गए ऐतिहासिक ब्लंडर सिंधु जल समझौता को सुधारा है। अब राष्ट्रहित और किसानों के हित में इसे स्थगित कर दिया गया है। देश का अहित करने वाला यह समझौता अब इस रूप में आगे नहीं चल सकता। भारत ने साफ कर दिया है कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते।

    उन्होंने भाषण के अंत में कहा, “करो चर्चा, और इतनी करो कि दुश्मन दहशत से दहल उठे। रहे ध्यान बस इतना कि सिंदूर का मान और सेना का सम्मान, प्रश्नों में भी अटल रहे। यदि हमला मां भारती पर हुआ, तो प्रचंड प्रहार करना ही होगा। दुश्मन जहां भी हो, हमें भारत के लिए ही जीना होगा।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर

    July 4, 2026

    बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू

    July 4, 2026

    पुनौराधाम जानकी मंदिर से विष्णुपद कोरिडोर तक, बिहार के कई मंदिरों का हो रहा है कायाकल्प

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,405

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,077

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026812
    Don't Miss
    Bihar

    नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम

    By News MaatiJuly 5, 20267

    पटना। बिहार में अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत…

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम

    July 5, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.