Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम

    July 5, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
    • बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
    • ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
    • रामगढ़ एसपी की डिजिटल पहल, अपराधियों की निगरानी के लिए 36 सदस्यीय विशेष विंग का गठन
    • बिहार में बालू, शराब, जमीन माफियाओं की होगी संपत्ति जब्त
    • रांची के राज अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन के निर्देश जांच टीम गठित, जानें क्या है पूरा मामला
    • धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जाएगा, राजनाथ सिंह बोले, फिलहाल रुका है आॅपरेशन सिंदूर
    Blog

    आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जाएगा, राजनाथ सिंह बोले, फिलहाल रुका है आॅपरेशन सिंदूर

    News MaatiBy News MaatiJuly 29, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले द रेजिस्टेंस फ्रंट के तीन आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारी सेनाओं और अन्य सुरक्षा बलों की भूमिका की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी भी हद तक जाएगा। आज का भारत ईट का जवाब पत्थर से देता है। इस आॅपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना और यह स्पष्ट संदेश देना था कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

    राज्यसभा में आॅपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरूआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर को अंजाम देने से पहले हमारी सेनाओं ने हर पहलू का गहराई से अध्ययन किया। हमारे पास कई विकल्प थे। लेकिन हमने उस विकल्प को चुना जिसमें, आतंकवादियों और उनके ठिकानों को तो अधिकतम नुकसान पहुंचे लेकिन पाकिस्तान के आम नागरिकों को कोई क्षति न पहुंचे।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर फिलहाल रुका है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है, अगर पाकिस्तान फिर कोई दुस्साहस करता है तो इसे पुन: शुरू करने में हिचकिचाएंगे नहीं। भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, सुरक्षा बलों को लक्ष्य चुनने की पूर्ण स्वतंत्रता दी गई। आॅपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि भारत अपनी संप्रभुता और आत्म-सम्मान की रक्षा करना जानता है और आतंकवाद के खिलाफ वह किसी भी हद तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को यह लगता है कि हमने आॅपरेशन सिंदूर करके ठीक नहीं किया, तो उन्हें जनता को बताना चाहिए कि उनके पास इसका विकल्प क्या है? हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर उजड़ गया, तो क्या हम पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक व्यवहार करें? क्या हम पाकिस्तान को डोजियर सौंपें? क्या हम अंतरराष्ट्रीय संगठनों में जाकर केवल बातें करें? जब हमारे विपक्ष के साथी सत्ता में थे तो आतंकी हमले होने पर, वे ऐसे ही कदम उठाया करते थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग भारत की शासन प्रणाली का हिस्सा होंगे।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने और आतंकवादियों ने भारत को हमेशा अपने टारगेट पर रखा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हमने यह सुनिश्चित किया है कि हम पाकिस्तान के लिए इस नजरिये को बदल देंगे और हम आतंकवाद को उनके लिए उच्च लागत वाला वेंचर बनाएंगे ताकि आतंकियों के जेहन में यह बात बैठ जाए कि यदि हमारे एक भी भारतीय नागरिक को कुछ हुआ, तो उनके पूरे आतंकी ठिकाने को हम नेस्तनाबूत कर देंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा विपक्ष को प्रश्न पूछने के अलावा, एक और जिम्मेदारी दी जाती है। और वह जिम्मेदारी है कि अगर विपक्ष को, सत्ता पक्ष की कोई नीति या कार्रवाई अनुचित प्रतीत हो, तो उसके स्थान पर एक विकल्प निति या एक्शन प्लान प्रस्ताव करना।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि पाकिस्तान के पास न्यूक्लियर हथियार हैं, तो उनसे केवल बातचीत करनी चाहिए। इस न्यूक्लियर लफ्फेबाजी के कारण, हमने न जाने कितने नागरिकों को खो दिया। हमारी सोच है कि हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। आज देश की जनता को भारतीय जनता पार्टी की इस सोच के प्रति अटूट विश्वास दिखाई पड़ता है। पर विपक्ष क्या चाहता है, यह अभी भी समझ के बाहर है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसकी पॉलिसी परालिसिस ने देश को नुकसान पहुंचाया। और आज जब आप विपक्ष में हैं तो वे नीतियों के दिवालियापन से गुजर रहे हैं। देश के लिए और लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बन चुकी है।

    बाप मरा अंधियारे मा, बेटवा क नाम पावर हाउस : राजनाथ सिंह ने कहा कि आॅपरेशन सिंदूर के दौरान विपक्ष का कहना था कि हमें पॉक आॅक्यूपाइड कश्मीर यानी पीओके पर कब्जा कर लेना चाहिए था। हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी का यही स्टैंड रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब पीओके के लोगों को भारतीय शासन व्यवस्था का अंग बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए एक कहावत का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह कहा कि ह्यबाप मरा अंधियारे मा, बेटवा क नाम पावर हाउस। यानी बाप जीवन भर अंधेरे में रहा और बेटे ने अपना नाम पावर हाउस रख लिया है। जब विपक्ष के हमारे मित्र देश की शासन व्यवस्था चला रहे थे, तो उन्होंने और उनके राजनीतिक वरिष्ठों ने भारत में हुए आतंकी हमलो के जवाब में पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं की। क्योंकि उन्हें डर था कि पाकिस्तान एक न्यूक्लियर देश है। आज जब हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, तो मुझे इस अंधेरे और पावर हाउस वाली बाप बेटे की कहानी याद आ रही है।

    सांपों को अपने घर में पालते हैं, एक दिन वह उन्हें भी डस लेगा : राजनाथ सिंह ने कहा कि आज सारी दुनिया जान चुकी है कि पाकिस्तान आतंकवाद का मुख्य केन्द्र है। जिस देश ने आतंक को अपनी राज्य नीति का औजार बना लिया हो, उसके लिए लम्बे समय तक यह खेल खेलना संभव नहीं है। जो लोग सांपों को अपने घर में पालते हैं, एक दिन वह सांप उन्हें भी डस लेता है। आतंकवाद का यह कारोबार आज पाकिस्तान को महंगा पड़ रहा है। आतंकवाद भी एक महामारी है, इसकी नियति भी यही है। लेकिन इसे अपनी मौत मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। क्योंकि जब तक आतंकवाद है, यह हमारी सामूहिक शांति, विकास और समृद्धि को चुनौती देता रहेगा। हमारे संसाधन इस आतंकवाद रूपी महामारी से लड़ने में बर्बाद होते रहेंगे। इसलिए आतंकवाद की इस समस्या का स्थायी समाधान बहुत ही आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि आतंकवाद को फंडिंग और शरण देने वाले देशों को भी, आज दुनिया के बेनकाब करना जरूरी है। पाकिस्तान को जो पैसा या आर्थिक सहायता मिलती है, उसका एक बड़ा हिस्सा आतंकवाद के कारखाने में खर्च किया जाता है। यह बात पूरी दुनिया के सामने आ रही है। पाकिस्तान को फंडिंग का मतलब है, आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को फंडिंग। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस विदेशी फंडिंग को बंद करना होगा। पाकिस्तान आतंकवाद की नर्सरी है। इसको खाद पानी नहीं मिलनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    धनबाद में प्रिंस खान पर बड़ा एक्शन, भगोड़े गैंगस्टर के घर पर चला बुलडोजर

    July 4, 2026

    बिहार में राशन की होम डिलिवरी शुरू

    July 4, 2026

    पुनौराधाम जानकी मंदिर से विष्णुपद कोरिडोर तक, बिहार के कई मंदिरों का हो रहा है कायाकल्प

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,405

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,077

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026812
    Don't Miss
    Bihar

    नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम

    By News MaatiJuly 5, 20267

    पटना। बिहार में अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और मजबूत…

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम

    July 5, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू

    July 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.