
पटना। पटना में लगातार बारिश के कारण पटना जंक्शन समेत कई इलाकों में जल जमाव हो गया है। कई मोहल्ले और कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि पटना में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति बन गई है।



पटना जंक्शन, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, राजीव नगर, बाजार समिति, किदवईपुरी जैसे इलाके जलजमाव की चपेट में हैं. ये सभी पटना के व्यस्तम जगहों में से एक है. कई सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है ।

कई पॉश इलाके जैसे कुर्जी, लोयला हाई स्कूल के पास, यारपुर, कुम्हरार, टीचर्स कॉलोनी, शांति मार्केट, न्यू पाटलिपुत्रा कॉलोनी, राजीवनगर, पाटलिपुत्रा, शिव शक्ति नगर और कस्तूरबा कॉलोनी में जल जमाव हुआ है।150 से अधिक मोहल्लों में जल जमाव की सूचना है।

